Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

सेना प्रमुख ने कश्मीर में शांति की अपील की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 23 Aug 2016

Last updated on: Aug 23, 2016, 00:00 IST

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने सुरक्षा हालात की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को कश्मीर का दौरा किया, और शांति व सद्भाव बहाली में मदद की लोगों से अपील की। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने राज्य के सुरक्षा हालात की समीक्षा करने के लिए घाटी का दौरा किया।प्रवक्ता ने कहा, "श्रीनगर के बदामीबाग स्थित चिनार कॉर्प्स के मुख्यालय में उन्होंने लोगों से हिंसा त्यागने और जल्द से जल्द शांति बहाली में मदद करने की अपील की।"प्रवक्ता ने कहा कि सेना के उत्तरी कमान के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुड्डा, और चिनार कॉर्प्स के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. दुआ इस दौरान सेना प्रमुख के साथ थे। 

सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा और उत्तर कश्मीर में मौजूद सैन्य इकाइयों का दौरा किया। वहां उन्हें संचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रवक्ता ने कहा, "जनरल दलबीर सिंह ने नियंत्रण रेखा पर दुश्मनों के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए तैनात सभी जवानों की सतर्कता की प्रशंसा की और उच्चस्तर की चौकसी पर लगातार ध्यान देने पर जोर दिया।"प्रवक्ता ने कहा, "सेना प्रमुख ने अवंतीपोरा में विक्टर फोर्स मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां उन्हें दक्षिण कश्मीर के ताजा हालात की जानकारी दी गई।"प्रवक्ता ने आगे कहा, "उन्होंने जवानों के उस पेशेवर तरीके की प्रशंसा की, जिसमें वे अन्य सुरक्षा एवं नागरिक एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD