Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजनाथ सिंह ने एनएसजी का आश्वस्त किया कि उनके बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण को उन्नत बनाया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2016

Last updated on: Aug 23, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) को आश्वस्त किया कि उनके बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण को उन्नत बनाया जाएगा। आज यहां 52 स्पेशल एक्शन ग्रुप के परिसर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि एनएसजी को मित्र देशों के अपने समकक्ष बलों के साथ नियमति अभ्यास करना चाहिए। इन अभ्यासों से एनएसजी को अपनी कुशलता बढ़ाने में मिलने वाली सहायता का उल्लेख करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कोई भी विकसित देश आतंकी हमलों से अछूता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रगतिशील समाजों को आतंकवाद के विरुद्ध खड़ा होना होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि एनएसजी आतंकवाद का मुकाबला करने वाला एक शानदार बल है और भारत के नागरिकों को उस पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2016 में जब पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था तो उस समय सुरक्षा बलों ने महत्वपूर्ण रणनीतिक परिसंपत्तियों और प्रतिस्थापनाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया था। 

गृहमंत्री ने कहा कि 1984 में जब एनएसजी की स्थापना हुई थी, तो उस समय से लेकर अब तक देश सेवा करते हुए एनएसजी के 19 कर्मियों ने अपना बलिदान दिया है। उन्होंने एनएसजी का आह्वान किया कि वह शहीद कर्मियों की याद में उनकी जीवनी से संबंधित पुस्तिका का प्रकाशन करे ताकि युवाओं को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि एनएसजी को शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाना चाहिए और उस अवसर पर कम से कम एक एनएसजी अधिकारी शहीदों के परिवार से मिले तथा उनके घरों में जनता की भागीदारी के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि एनएसजी कर्मियों के लिए और पदक शुरू किए जायेंगे। इसके पूर्व एनएसजी के महानिदेशक श्री आर. सी. तायल ने कहा कि यह राज्य पुलिस बलों ने अपनी-अपनी विशेष आतंकवाद विरोधी इकाईयां स्थापित की हैं। उन्होंने बताया कि एनएसजी इन इकाईयों के साथ नियमित अभ्यास करती है। 

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD