Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंतरकलह के कारण केरल में सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस : ए.के. एंटनी

ए.के. एंटनी
ए.के. एंटनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि (केरल) , 20 Aug 2016

Last updated on: Aug 20, 2016, 00:00 IST

केरल में कांग्रेस अंतरकलह के कारण राज्य की सत्ता से बाहर हो गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी ने शनिवार को यहां यह बात कही। पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए एंटनी ने कहा, "पार्टी के अंदर का झगड़ा कभी खत्म नहीं होने के कारण हम सत्ता को बरकरार रख पाने में नाकाम रहे। बैठकें करने और फोटो खींचने का कोई मतलब नहीं है। पार्टी में युवाओं और महिलाओं को अधिक अवसर दिया जाना चाहिए। यह समय पीढ़ी के बदलाव का है।" 

वर्ष 2016 के मई में हुए विधानसभा चुनाव में ओमन चांडी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ सरकार फिर सत्ता में बने रहने को लेकर बहुत ज्यादा आश्वस्त थी, लेकिन जब मतों की गिनती हुई तो वह शर्मनाक ढंग से हारी। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में वह मात्र 47 सीटों पर सिमट गई। इससे पहले इस माह पार्टी को तब एक जबर्दस्त झटका लगा जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का तीसरा सबसे बड़ा घटक केरल कांग्रेस ( मानी) इससे अलग हो गया। छह विधायकों वाली यह पार्टी 1982 से ही यूडीएफ में थी। 

एंटनी ने कहा, "समय की मांग है कि यह देखें कि जो छोड़ गए उन्हें वापस लाया जाए। यह तब तक नहीं होने जा रहा है जब तक कांग्रेस पार्टी में झगड़ा नहीं रुकता।"एंटनी ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वी. एम. सुधीरन के नेतृत्व को बदलने के लिए हर तरफ से मांग की जा रही है। पार्टी के बहुत सारे लोगों का कहना है कि इस पद के लिए सुधीरन सही पसंद नहीं हैं। चांडी और तत्कालीन गृहमंत्री रमेश चेन्निथला जैसे नेताओं की इच्छा के विरुद्ध वर्ष 2014 में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी पर थोपा था। चेन्निथला पार्टी में अभी विद्रोही गुट का नेतृत्व कर रहे हैं। 

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD