Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

कश्मीर में 33वें दिन भी जनजीवन प्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 10 Aug 2016

Last updated on: Aug 10, 2016, 00:00 IST

कश्मीर घाटी में पिछले करीब एक माह से जारी हिंसा व तनाव के मद्देनजर बुधवार को लगातार 33वें दिन भी कई इलाकों में कर्फ्यू व प्रतिबंध जारी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "अनंतनाग में कर्फ्यू जारी रहेगा, जबकि शोपियां, कुलगाम तथा पुलवामा कस्बों में प्रतिबंध जारी रहेंगे।"अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर के बटमालू इलाके में प्रतिबंध जारी रहेंगे। इसी तरह सोपोर, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा और बारामूला शहरों में भी प्रतिबंध जारी रहेंगे।उन्होंने कहा, "गांदेरबल, बांदीपोरा और बडगाम कस्बों में अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।"

कश्मीर में आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही तनाव और अलगाववादियों का बंद जारी है।यहां पिछले एक माह से भी अधिक समय से शैक्षणिक प्रतिष्ठान, दुकानें, सार्वजनिक परिवहन तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। हालांकि शाम के बाद छिटपुट दुकानें खुलती हैं।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को कुपवाड़ा, बांदीपोरा तथा अनंतनाग जिलों में तीन स्थानों पर पथराव की घटनाओं के अतिरिक्त कानून एवं व्यवस्था की स्थिति अमूमन सामान्य रही।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD