Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'आप' का एक और विधायक गिरफ्तार, नाराज पार्टी नरेंद्र मोदी पर बिफरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jul 2016

Last updated on: Jul 31, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक शरद चौहान को पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की आत्महत्या के मामले में यहां रविवार को पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सोनी नाम की महिला ने चौहान के समर्थक रमेश भारद्वाज द्वारा कथित तौर पर उत्पीड़न किए जाने के बाद 19 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में दिल्ली पुलिस के एक निलंबित सहायक उप निरीक्षक मुख्तियार सिंह भी शामिल हैं। सिंह, भारद्वाज के खिलाफ सोनी द्वारा दायर उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे थे।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान रजनीकांत, अमित भारद्वाज, मोहन वर्मा और संजय के रूप में की गई है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने चौहान की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। आप नेता आशुतोष ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मानसिक संतुलन बिगड़ गया है'?आशुतोष ने आप विधायकों की गिरफ्तारी को लेकर कई ट्वीट् के जरिए मोदी पर निशाना साधा है।आप नेता ने सवाल किया, "आप का एक और नेता गिरफ्तार हो गया है। क्या मोदी पागल हो गए हैं? क्या उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है? अगर प्रधानमंत्री ऐसे गुस्से और दुर्भावना से व्यवहार करेंगे तो क्या देश सुरक्षित रहेगा?"आशुतोष ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार द्वारा किए गए 'शानदार काम' की प्रशंसा करने की जगह मोदी उसके विधायकों को गिरफ्तार कर रहे हैं।आप नेता ने कहा, "दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में शानदार पहल की जा रही है। उनकी प्रशंसा करने की बजाय मोदी आप विधायकों को जेल भेज रहे हैं। क्या उनके हाथों में देश सुरक्षित है?"

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD