Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

उत्तर प्रदेश : पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास अक्टूबर में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ़ (उत्तर प्रदेश) , 28 Jul 2016

Last updated on: Jul 28, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास अक्टूबर में करेंगे। ऐसे वक्त में किसानों की ओर से भूमि अधिग्रहण को लेकर कोई मुश्किलें न हों, इसके लिए सरकार अभी से तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर तक लगभग 3500 से अधिक बैनामा किसानों से आम सहमति के आधार पर कराया जाए।आलोक रंजन गुरुवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक कर ताजगंज परियोजना, मुगल म्यूजियम, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, समाजवादी पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे आदि परियोजना के कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।आलोक रंजन ने कहा कि समाजवादी पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आगामी अक्टूबर में कराने के लिए 30 सितंबर तक लगभग 3500 से अधिक बैनामा किसानों से आम सहमति के आधार पर कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे परियोजना के कार्यों की प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि तीन वर्ष में पूर्ण होने वाली परियोजना को मात्र 22 माह में पूर्ण करने के लक्ष्य को पूरा कराने में विभागीय अधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं।उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे मार्ग में यूपीपीसीएल द्वारा हटाए जाने वाले पोल एवं तारों को हटाने का कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि विभाग अपने कार्यों में गति लाकर विद्युत तारों को हटाने का कार्य समय से पूरा करे, ताकि परियोजना के कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो।बैठक में प्रमुख सचिव (वित्त) राहुल भटनागर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (यूपीडा) नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव (आईटी) आर.के. तिवारी, सचिव मुख्यमंत्री पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD