Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोकसभा की जांच समिति मोदी को भी बुलाए : भगवंत मान

 भगवंत मान
भगवंत मान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2016

Last updated on: Jul 26, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने मंगलवार को मांग की कि उनके द्वारा संसद की सुरक्षा के कथित उल्लंघन की जांच कर रही समिति के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बुलाया जाए। मान ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों को पठानकोट वायुसेना अड्डे में प्रवेश की अनुमति देने का फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन है।लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को लिखे पत्र में आप नेता ने पूछा कि आईएसआई अधिकारियों को पठानकोट वायुसेना अड्डे के दौरे की अनुमति देने के मोदी सरकार के फैसले से 'क्या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न नहीं हुआ है?'

भगवंत मान द्वारा संसद की सुरक्षा के कथित उल्लंघन की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने नौ सदस्यीय समिति गठित की है। इसके समक्ष उपस्थित होने के लिए मान ने सोमवार को तीन दिनों का समय मांगा था।समिति मान द्वारा संसद के अंदर और बाहर बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के सुरक्षा निहितार्थ और संबंधित पहलुओं की जांच करेगी। वीडियो में विभिन्न सुरक्षा चौकियों से गुजरते हुए संसद भवन में मान के प्रवेश तक की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिग है।लोकसभा अध्यक्ष को मंगलवार को लिखे पत्र में मान ने कहा कि अगर उनके द्वारा निर्मित वीडियो से संसद की सुरक्षा को कोई खतरा उत्पन्न हुआ है तो समिति जांच करेगी।

इस साल 2 जनवरी को पठानकोट में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए मार्च में पाकिस्तानी टीम के दौरे का उल्लेख करते हुए मान ने आरोप लगाया, "साल 2001 में आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस) ने संसद पर हमले किए। साल 2016 में उसी आईएसआई ने पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमले कराए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएसआई को पठानकोट आने का निमंत्रण दिया।"मान ने आरोप लगाया कि दौरे के दौरान आईएसआई ने प्रमुख वायुसेना अड्डे का मानचित्र तैयार किया था। सरकार ने कहा था कि पाकिस्तानी टीम को वायुसेना अड्डे के संचालन क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्हें केवल पृथक अपराध स्थल तक जाने दिया गया था।

भारत ने हमले के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को दोषी ठहराया है और पाकिस्तान को इसके सबूत दिए हैं।मान ने अपने पत्र में लोकसभा अध्यक्ष से जांच समिति के विचारार्थ विषय के विस्तार का आग्रह किया है।आप सांसद ने कहा कि अगर वह दोषी हैं तो प्रधानमंत्री सौ गुना अधिक दोषी हैं। प्रधानमंत्री को भी समिति के समक्ष बुलाया जाना चाहिए।

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD