Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

फैशन ज्वैलरी एवं सहायक सामान प्रदर्शनी शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2016

Last updated on: Jul 21, 2016, 00:00 IST

केन्द्रीय वस्त्र राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अत्याधुनिक इंडिया एक्सपो सेन्टर एंड मार्ट में एक रंगारंग समारोह के दौरान भारतीय फैशन ज्वैलरी एवं सहायक सामान शो 2016 (आईएफजेएएस 2016) के नौवें संस्करण का शुभारंभ किया। भारतीय फैशन ज्वैलरी एवं सहायक सामान शो 2016 का शुभारंभ करते हुए टम्टा ने कहा कि भारत में हस्तशिल्प मुख्य रूप से कुटीर, सूक्ष्म, लघु एवं मझौले क्षेत्र (सेक्टर) से होता है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प क्षेत्र गांवों, कस्बों एवं शहरों में महिलाओं और आर्थिक दृष्टि से समाज के कमजोर तबकों को पूर्णकालिक अथवा अंशकालिक आधार पर रोजगार मुहैया कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक भूमिका निभाता है।

मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय निर्यातकों ने फैशन ज्वैलरी एवं सहायक सामान का निर्यात बढ़ाने के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, उन्हें अपने उत्पादों की गुणवत्ता, कीमत और वितरण के स्तर को बनाये रखने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, ताकि वे अन्य प्रतिस्पर्धी देशों से हो रही प्रतिस्पर्धा का सामना करने के साथ-साथ देश से निर्यात को बढ़ावा दे सकें। उन्होंने गांवों में रहने वाले कारीगरों एवं शिल्पकारों को रोजगार मुहैया कराने और उनके परिवारों को आजीविका प्रदान करने के लिए निर्यातक समुदाय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सुझाव दिया कि गांवों में स्थित शिल्प समूहों (क्लस्टर) में आमतौर पर तैयार की जाने वाली शिल्प के अलावा भी नई शिल्प पेश की जानी चाहिए, ताकि निरंतर रोजगार अवसर सृजित हो सके। 

उन्होंने हिमालयन क्षेत्र की भी शिल्प को विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। मंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की शिल्प को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यो की सराहना की, जिसके तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के कलाकारों एवं शिल्पकारों के उत्पादों को इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां विभिन्न देशों के अंतर्राष्ट्रीय खरीदार समुदाय के अनेकानेक सदस्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आ रहे हैं। मंत्री ने निर्यातक समुदाय की शिल्प को बढ़ावा देने एवं समर्थन प्रदान करने के लिए वस्त्र मंत्रालय की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस मेले का आयोजन ईपीसीएच द्वारा 21 से लेकर 23 जुलाई, 2016 तक किया जा रहा है। 

 

Tags: Ajay Tamta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD