Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कश्मीर में हिंसा में पुलिसकर्मी, प्रदर्शनकारी की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 Jul 2016

Last updated on: Jul 15, 2016, 00:00 IST

कश्मीर घाटी में छिटपुट हिंसा में शुक्रवार को एक प्रदर्शनकारी तथा एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। कुपवाड़ा जिले के द्रुगमुल्ला में एक अनियंत्रित भीड़ ने जुमे की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने में अक्षम सुरक्षाबलों को गोलियां चलानी पड़ी, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में एक भीड़ ने यारीपोरा पुलिस थाने पर पथराव कर दिया।

इस दौरान, भीड़ की आड़ लेकर एक आतंकवादी ने पुलिसकर्मियों पर अचानक एक हथगोला फेंक दिया और इसके बाद उसने एके47 से गोलियां बरसाईं।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस से कहा, "इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।"उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नाथनुसा गांव में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर एक हथगोला फेंक दिया, जिसमें चार जवान घायल हो गए।

श्रीनगर में शुक्रवार को हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं घटी, जहां जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन से निपटने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था।व्यापक प्रदर्शन रोकने के लिए अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू लगा रखा है।आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के आठ जुलाई को मारे जाने के बाद से लेकर अब तक सड़कों पर प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाबलों के बीच झड़पों में 35 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD