पंजाब के उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिह बादल ने राज्य मे चल रहे विकास कामो मे अन्य तेजी लाने के लिए तीसरी बार भी पंजाब मे शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया ताकि पंजाब के गांवो एवं शहरों का कायाकल्प हो सके। श्उन्होने कहा कि गत ९ सालों मे पंजाब मे रिकार्ड विकास हुआ है जबकि इससे पहले केप्टन अमरिन्द्र सिंह की सरकार ने ५ सालों में राज्य के विकास के लिए कोई काम नही किया। उन्होने कहा कि केप्टन के पास अपने ५ सालो के राज के दौरान बताने के लिए एक भी विकास प्रौजेकट नही जबकि अकाली-भाजपा सरकार ने राज्य मे हर तरफ विकास किया एवं राज्य के लोगो के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी स्कीमे चलाई।फरीदकोट जिला मे कोटकूपरा,जैतो एवं फरीदकोट मे ३५० करोड रपये की लागत से विभिन्न विकास कामो के शिलान्यास रखते एवं उद्घाघाटन करने के बाद पत्रकारो के साथ बातचीत करते हुये स. सुखबीर सिह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही सही अर्थो मे पंजाब एवं पंजाबियों की प्रतिनिधि पार्टी है जबकि काग्रेंस एवं आप को केवल सता की भूख है। उन्होने कहा कि पंजाब का विकास तब ही हुआ है जब यहां स. प्रकाश सिह बादल के नेतृत्व मे सरकार बनी है।
आम आदमी पार्टी पर बरसते हुये उप मुख्य मंत्री ने कहा कि यह पार्टी कुछ ऐसे व्यकितीयों का टोला है जो बाहर के राज्य के है एवं जिन को पंजाब के विरसे एवं सांस्कृति बारें कुछ पता नही एवं पंजाब मे गडबडी फैला कर एवं झूठे वायदे करके लोक सता प्राप्ती के भूखे है। उन्होने पंजाब वािसयो को सुचेत करते हुये कहा कि नई बनी आप पार्टी पजाब की सब से बडी दुश्मन पार्टी है एवं इस को जड से उखाड देना चाहिए। उन्होने कहा कि आप वाले किसी भी धर्म का सम्मान करना नही जानते एवं जो कुछ आप वालों ने अमृतसर की पावन धरती पर अपने फालूत जैसे यूथ मनोरथ पत्र को जारी करते हुये किया एव उसकी सारे विश्व मे निंदा हो रही है।आप के छिपे हुये एजेंडे की बात करते हुये उन्होने कहा कि यह पार्टी पंजाब के आपसी भाईचारे को खराब करने की कोशिश कर रही है परन्तु पंजाब सरकार ऐसी किसी भी गडबडी को नाकाम बना कर राज्य की शांति एवं खुशहाली को बनाये रखने के लिए वचनबद्ध है। उन्होने पंजाब की खुशहाली की बात करते हुये कहा कि ९ साल पहले जो पंजाब वासी बिजली को तरसते होते थे अब उनके लिए राज्य को अतिरिकत बिजली वाला राज्य बना दिया गया है एवं पडोसी राज्यो मे लंबे लंबे बिजली कटों के मुकाबले पंजाब मे २४ घंटे बिजली की सप्लाई है।
उन्होने कहा कि राज्य में सड़को की भी नुहार बदली जा रही है और आटा दाल स्कीम , स्वास्थ्य बीमा योजना और अन्य भलाई स्कीमो द्वारा पंजाब के गरीब वर्ग , किसानों , व्यापारियों तथा आम लोगों के जीवन को खुशहाल बनाकर जीवन स्तर उंचा उठाया गया है। स. सुखबीर सिंह बादल ने इस अवसर पर 120 करोड़ रूपये की लागत से फरीदकोट शहर के लिए 100 प्रतिशत जल आपूर्ति तथा सीवरेज सुविधा, 115 करोड़ की लागत से कोटकपुरा शहर के लिए 100 प्रतिशत जल आपूर्ति और सीवरेज सुविधा, 49 करोड़ रूपये की लागत से जैतों शहर के लिए 100 प्रतिशत जल आपूर्ति और सीवरेज सुविधा, 39करोड़ रूपये जेतों क्षेत्र के शहरों एवं गांवों विकास कार्यो के लिए , 10 करोड़ रूपये कोटकपुरा शहर के विकास क ार्यो के लिए, 15 करोड़ रूपये माड़ी डिस्ट्रीब्यूट्री (जैतों) के लिए और दो करोड़ रूपये गोंदारा माईनर (जैतों) के लिए दिये।स. बादल ने कहा कि फरीदकोट जिले में जल आपूर्ति ओैर सीवरेज सुविधा के प्रोजैक्ट विश्व स्तरीय होगें। तथा एक वर्ष के बाद इस क्षेत्र का स्वरूप ही बदल जाएगा।
उन्होने कहा कि विश्व में प्रसिद्ध कोटकपुरा के 'बंद रहने वाले फाटकÓ पर पुल भी अकाली भाजपा सरकार ने ही बनाया था और यातायात की समस्या से निजात दिलाई थी । इस अवसर पर कोटकपुरा शहर के विकास के लिए स. बादल ने 7 करोड़ रूपये अलग तौर पर देने का ऐलना भी किया । जैतों क्षेत्र के संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होने 22 पंचायतों को 12 करोड़ रूपये की ग्रांटे भी जारी की।इस अवसर पर अन्य अतिरिक्त मु य संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़, जैतों क्षेत्र इंचार्ज प्रकाश सिंह भटटी, चेयरमैन परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, चेयरमैन पीआरटीसी अवतार सिंह बराड़, डीआईजी रघुबीर सिंह खटड़ा, उपमु यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अश्विनी कुमार , उपायुक्त मालविन्द्र सिंह जग्गी, एसएसपी सुखमिन्द्र सिंह मान , जिला प्रधान तरसेम कौर , हरजीत सिंह भरोवाल, गुरतेज सिंह गिल्ल,बीबी गुरचरण कौर पंजगराईयां जिला प्रधान भाजपा सुनीता गर्ग के इलावा प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।