Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

स्कॉलरशिप के लिए 176 करोड़ रुपये की राशि को मिली स्वीकृति -गुलजार सिंह रणिके

पंजाब सरकार जरूरतमंद विद्यार्थीयों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2016

Last updated on: Jun 30, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणीयों व अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित विद्यार्थीयों को शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए स्कॉलरशिप अधीन केंद्र सरकार द्वारा लगभग 176 करोड़ रुपये की राशि के लिए स्वीकृति मिली है जिसके द्वारा 3 लाख 15 हजार विद्यार्थीयों को लाभ पहुंचेगा। इस संबंधी जानकारी देते हुये अनुसूचित जाति व पिछड़ी श्रेणीयां कल्याण मंत्री श्री गुलजार सिंह रणिके ने बताया कि पंजाब सरकार जरूरतमंद विद्यार्थीयों को निर्विघ्न बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए राज्य सरकार ने युवा पीढ़ी को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनांए शुरू की हैं। जिसके अधीन जरूरतमंद विद्यार्थीयों को शिक्षा हासिल करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को वर्ष 2015-16 की स्कॉलरशिप की बकाया राशि 367 करोड़ रुपये के लिए भी लिखकर भेज दिया गया है ताकि बिना किसी देरी वजीफे विद्यार्थीयों तक पहुंचाये जासकें और उनकी पढाई पर कोई प्रभाव ना पड़े।कल्याण मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा स्कॉलरशिप की राशि स्वीकृत करवाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय सामाजिक सुरक्षा मंत्री थावरचंद गहलोत और केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला का धन्यवाद किया। उन्होंने कल्याण विभाग के उच्च अधिकारियों को आदेश जारी करते हुये कहा कि समूह जिला कल्याण अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी पारदर्शी प्रणाली द्वारा ही संबंधित स्कूलों, कालेजों और शिक्षा संस्थानों के प्रत्येक लाभपात्री की पूर्ण जांच करें ताकि कल्याण विभाग को वजीफे जारी करने में देरी ना लगे और अधिक से अधिक लाभपात्री इस वजीफा योजना का लाभ ले सकें। 

 

Tags: Gulzar Singh Ranike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD