Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कबड्डी का घेरा राष्ट्रीय सरहद के गांवों तक पहुंचा

पंजाब सरकार के प्रयासों से कबड्डी गांवों से दुनिया के कोने कोने तक पहुंची - रणीके

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रणीके/अटारी (अमृतसर) , 06 Nov 2016

Last updated on: Nov 06, 2016, 00:00 IST

डा. बीआर अंबेडकर 6वें विश्व कप कबड्डी 2016 का काफला आज भारत पाकिस्तान की सीमा के नजदीक वाहगा अटारी के नजदीक स्थित गांव रणीके पहुंचा। पंजाब सरकार की ओर से 2010 में की गई शुरुआत के बाद विश्व कप के मुकाबलों ने पिछले 6 सालों में पंजाब के प्रत्येक क्षेत्र को लिया। मगर आज पहला मौका था जब विश्व कप के मैच राष्ट्रीय सीमा से ढाई किलोमीटर की दूरी पर खेले गए। राष्ट्रीय सीमा के निवासियों के लिए यह किसी बड़े मेले से कम नहीं थे। कबड्डी का घेरा अब राष्ट्रीय सीमा के गांवों तक भी जा पहुंचा है। आज के मैचों के मु य मेहमान कैबनिट मंत्री तथा हलका रणीके के विधायक स. गुलजार सिंह रणीके ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों के चलते कबडडी पंजाब के गांवों से विदेशों के देशों तक पहुंच गई है जिस का सबूत है कि आज के मैचों में पांच महादीप से ईरान, श्रीलंका, मैक्सीको, कीनीया, सीयारा लिऊन, अमरीका व आस्ट्रेलिया की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने मु यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल तथा उप मु यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल जिन के पास खेल विभा भी है का विशेष तौर पर धन्यवाद किया जिन्होंने सीमा के इस गांव में कबड्डी के महाकुंभ के मैचों की मेजबानी का मौका दिया। आज के मैचों की खासीयत यह रही है कि जहां अमरीका की महिला कबड्डी टीम सिंह सजने वाली अमरीका की गोरी खिलाडिय़ों से सजी हुई थी वही अमरीका के मैचों को देखने के लिए मीरी पीरी खालसा एकेडमी की छात्राएं विशेष तौर पर शामिल हुई। दर्शक गैलरी में बैठी इन छात्राओं ने सारी टीमों का जबरदस्त हौंसला बढ़ाया जिस ने बाकी घरेलु दर्शकों का भी ध्यान खींचा। 

 

Tags: Gulzar Singh Ranike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD