Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

पंजाब सरकार द्वारा कल्याण विभाग की 550 रिक्तियों की भर्ती के लिए स्वीकृति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2016

Last updated on: Jun 23, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने कल्याण विभाग ग्रुप ए,बी,सी तथा डी की रिक्तियों को भरने के लिए स्वीकृति दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुये एससी /बीसी कल्याण मंत्री स. गुलजार सिंह रणीके ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा कल्याण विभाग में 550 रिक्तियों की भर्ती से अनुसूचित जातियों , अन्य पिछड़ी श्रेणियों तथा अल्पसं यक वर्ग को मिलने वाली विभिंन भलाई स्कीमों का लाभ और अधिक बढिय़ा ढंग से मुहैया होगा और विभागीय कारगुजारी को और अधिक सुचारू होगी उन्होने बताया कि ग्रुप ए अधीन चार रिक्तियां जिसमें उपनिदेशक ,प्रिंसीपल, लैक्चरार तथा अनुसंधान अधिकारी की एक एक रिक्ति भरी जाएगी। कल्याण मंत्री ने आगे बताया कि ग्रुप बी अधीन 64 रिक्तियां भरी जाएगी जिसमें महिला कल्याण अधिकारी , सोशलोजिस्ट तथा आंकड़ा सहायक की एक एक और तहसील कल्याण अधिकारी की बीस रिक्तियां भरी जाएगीं और एससीएसपी तकनीकी सहायक की तीन (एआरओ)रिक्तियां भरी जाएगीं। पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणियां एवं विकास वित्त कारपोरेशन अधीन आडिट अधिकारी की एक , सीनियर स्केल स्टैनोग्राफर, फील्ड अधिकारी तथा जूनियर आडीटर की दो दो रिक्तियां , सीनियर सहायक तथा सीनियर सहायक अंकाऊटस की चार चार और फील्ड सुपरवाईजर की 6-6, पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां विकास एवं वित्त कारपोरेशन अधीन सिस्टम एनालिस्ट की एक, जिला प्रंबधक की आठ,आंकड़ा सहायक की तीन सैक्षन अधिकारी की पांच रिक्तियां भरी जाएगी।

कल्याण मंत्री ने आगे बताया कि ग्रुप सी अधीन 252 रिक्तियों में जिसमें इंस्टक्टर की तीन,इंस्टकक्टर (टीसीपीसी)की 17, स्टैनो टाइपिस्ट की 8, लिपिक की 32, लेडी सुपरवाईजर 10, समाजसेविका की 102, भाषा अध्यापक की एक, ड्राइवर की दो रिक्तियां भरी जाएगी। जबकि  एससी एसपी अधीन जूनियर स्केल स्टैनो की एक, क्लर्क की दो और डाटा एंटरी आपरेटर की एक रिक्ति भरी जाएगी। पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणियां भूमि विकास एवं वित्त कारपोरेशन क्लर्क की 31, जूनियर स्केल स्टैनेाग्राफर की दो और ड्राइवर की दो रिक्तियां भरी जाएगीं। पंजाब अनुसूचित जातियां भूमि विकास एवं वित्त कारपोरेशन क्लर्क की 38 रिक्तियां भरी जाएगीं। उन्होने कहा कि ग्रुप डी अधीन 230 रिक्तियां जिसमें सेवादार की 70, लेडी अटैडंैट की 80 , नर्स कम लेडी अटैडैंट की 21 और चौकीदार की 17 रिक्तियां भरी जाएगीं। अनुसूचित जाति सबप्लान अधीन स्वीपर कम चौकीदार की एक रिक्ति भरी जाएगी पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां भूमि विकास एवं वित्त कारपोरेशन अधीन सेवादार की 12, पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां भूमि विकास एवं वित्त कारपोरेशन अधीन सेवा दार की 28 रिक्तियां और स्वीपर की एक रिक्ति भरी जाएगीं।

 

Tags: Gulzar Singh Ranike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD