फेस-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर व धर्मशाला में वर्ष 2०16-19 के समय की कार्यकारिणी की टीम की घोषणा गत दिवस कर दी गई। यह घोषणा मंदिर के महासचिव शाम लाल जिंदल एवंम सयुक्त सचिव एम.आर. अरोड़ा ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए की, जिसमें र्सवसम्मति से हुई बैठक में ऐलान किया गया कि नरिन्द्र सोफत को प्रधान और अतुल शर्मा को उप प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं विज्ञप्ति अनुासर नई टीम के अन्य सदस्य जिसमें शाम जिदंल, मंगत राय अरोड़ा, विनय सैणी, मूलराज बाली एवंम गुरमीत सिंह कोरे को शामिल किया गया है। इस दौरान बैठक में मंदिर परिसर में भारी संख्या में सभा के सदस्यों ने हिस्सा लिया और नई टीम के गठित होने पर खुशी प्रगट की।इस दौरान संपर्क करने पर सभा के नव नियुक्त उप प्रधान अतुल शर्मा ने कहा कि मंदिर के सभा की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है। वह उसे पूरी तनदेही और ईमानदारी के साथ निभाएगें। ताकि भविष्य में मंदिर की कार्य प्रणाली में सूधार हो और श्रद्वालुओं के लिए और बढिय़ा प्रबंध हो सके। शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि नई गठित टीम व सभा अन्य सदस्यों का भाईचारे वाला सहयोग लेते हुए मंदिर एवमं सनातन धर्म के लिए उच्च कदम उठाए जाएगें।