Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोक सभा में गूंजा प्राईवेट स्कूलों की मनमानी का मुद्दा

कापी-किताबें व बच्चों की वर्दी भी स्कूलों की मर्जी से पड़ती है लेनी-भगवंत मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2016

Last updated on: May 09, 2016, 00:00 IST

पंजाब भर में प्राईवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विद्यार्थियों के माता-पिता की ओर किए जा रहे रोष प्रदर्शन का मुद्दा आज आप सांसद मैंबर भगवंत मान ने लोक सभा में उठाया। मान ने सदन को बताया कि किस प्रकार पंजाब में प्राईवेट स्कूल नियमों को धज्जियां उड़ा हर वर्ष विद्यार्थियों से भारी दाखिला फीसें वसूल की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के इस महंगाई के दौर में सरकारी स्कूलों में गिरता शिक्षा का स्तर और प्राईवेट स्कूलों में ली जा रही ज्यादा फीसों के चलते माता-पिता अपने बच्चों को सही शिक्षा देने से भी असमर्थ साबित हो रहे है। 

लोक सभा में मान ने केंद्रीय एच.आर.डी मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में पंजाब में विद्यार्थियों के माता पिता को पेश आ रही शिक्षा संबंधी मुश्किलों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत ही नीचे चले जाने के कारण माता पिता अपने बच्चों को प्राईवेट स्कूलों में ज्यादा फीसे दें पढ़ाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिस कारण माता-पिता की मजबूरी का नाजायज फायदा उठाते हुए प्राईवेट स्कूल उनको किताबें, वर्दियां और स्कूल से संबंधित अन्य वस्तुएं किसी विशेष दुकान से ही खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। इस दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी को उक्त शिक्षा संबंधी समस्या के समाधान के लिए जल्द कोई ठोस रणनीती बनाने की अपील की। हम आपको बता दें सदन में जब भगवंत मान शिक्षा संबंधी पंजाब में आ रही भारी दिक्कतों को बता रहे थे तो इन मुद्दों पर ईरानी हां में हां मिलाती नजर आई। 

मीडिया के साथ बातचीत करते मान ने कहा कि कितनी दुख भरी बात है कि माता पिता को अपने बच्चों को सही शिक्षा देने के लिए आए सड़कों पर उतर धरने-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में आने वाली पीढ़ी को ऊंची शिक्षा देने के सपने सरकार की नालायकी के कारण टूट रहे हैं। यदि दिल्ली सरकार की तर्ज पर समूचे देश में राज्य सरकारें प्राईवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगा कर उनको दाखिले पर बढ़ी फीसें वापिस करने का फैसला लागू करे तो सभी देश में बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रहेंगे।मान ने कहा कि एक तरफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने प्राईवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगा कर स्कूलों को गलत ढंग से वसूली जा रही दाखिला फीस को वापिस करवाया है और दूसरी तरफ पंजाब में लगातार धरने प्रदर्शन होने के बावजूद भी पंजाब सरकार के कान पर जूं तक नहीं सरकी।मान ने कहा कि इस समय पूरे देश में शिक्षा का भगवाकरन और व्यपारीकरण हो रहा है। जो कि अति निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है।  

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD