Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राहुल गांधी सबसे सक्रिय व सर्वसुलभ नेता : जयराम रमेश

जयराम रमेश
जयराम रमेश
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2016

Last updated on: Jun 14, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सबसे सक्रिय और सर्वसुलभ नेता हैं। इंडिया टुडे चैनल के साथ एक साक्षात्कार में जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी का मूल्यों के प्रति नजरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी बेहतर है। मोदी के पास 'तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने की क्षमता' है।उन्होंने जल्द ही राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की उम्मीद भी जताई।उन्होंने कहा, "वह हमारे सबसे सक्रिय व सर्वसुलभ नेता हैं। मैं उनके जल्द से जल्द अध्यक्ष बनने की उम्मीद करता हूं।"

रमेश ने कहा, "मैंने उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से फैसले लेते, लोगों को काम करने की अनुमति देते तथा खुद को अभिव्यक्त करने के लिए लोगों को सशक्त करते हुए देखा है। मैंने उन्हें सर्वसुलभ पाया है। वह संस्थानिक प्रक्रिया में विश्वास करते हैं।"कांग्रेस नेता ने कहा, "उनका फैसला लेने का तरीका अलग है। वह भारत के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मैं नहीं सोचता हूं कि जो वह बोलते हैं, विश्वास करते हैं और जो करते हैं, उसमें किसी प्रकार का कोई भेद होता है।"जयराम रमेश ने स्वीकार किया कि वर्तमान में पार्टी 130 साल के इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कई राजनीतिक फैसले लिए थे, जिनमें से कुछ पूरे हुए जबकि कुछ नहीं।

अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर रमेश ने कहा, "गठबंधन एक जरूरत बन गया है। लेकिन, आप अंध कांग्रेस विरोधी नहीं हो सकते। यह भारतीय राजनीति के लिए ठीक नहीं है। अंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी होना भी समाधान नहीं है। आपको कार्यक्रम संबंधी एकता की जरूरत है। आपको कार्यक्रम तथा विचार पर एक साथ आने की जरूरत है न कि केवल किसी को हराने के लिए।"कमलनाथ को पंजाब चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने कहा, "मैं सहमत हूं कि 1984 का सिख दंगा कांग्रेस पर एक दाग है, लेकिन उसमें कमलनाथ की संलिप्तता के कोई सबूत नहीं हैं।"

 

Tags: Jairam Ramesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD