Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

4 जुलाई 2016 से प्रशिक्षण केन्द्रों मे दी जाएगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग -गुलजार सिंह रणीके

डेयरी किसानों की उद्यमता के विकास के लिए प्रैक्टिकल प्रशिक्षण अनिवार्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2016

Last updated on: Jun 10, 2016, 00:00 IST

डेयरी फार्म के व्यवसाय को सफल करने के लिए व्यापारिक सोच अनुसार चलाना बहुत जरूरी है और यह तभी संवभ है यदि पढ़ा लिखा किसान, इस क्षेत्र की नवीनतम तकनीको और इस व्यवसाय की बारीकियों संबंधी जानकारी रखता हो।इस बात की जानकारी देते हुए आज स.गुलजार सिंह रणीके पशु पालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास मंत्री ने बताया कि पंजाब डेयरी विकास विभाग जिसका उद्धेश्य किसानों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देना है और विशेष तौर पर नवयुवक लड़के लड़कियों को समय-समय पर विभिन्न कोर्सों अधीन प्रशिक्षण देना है। उन्होंने बताया कि चार जुलाई 2016 दिन सोमवार से विभाग के विभिंन प्रशिक्षण केन्द्रों पर शिक्षार्थियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें नस्ल सुधार , दूध पदार्थो की बनावट , खादय प्रबंध और दुधारू पशुओं की संभाल संबधी गुरू अंगद देव वेटरनरी साईसिस यूनिवर्सिटी लुधियाना , डेयरी खोज संस्था करनाल और विभाग के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण की प्रैक्टिकल टे्रनिंग विकासमयी किसानों के फार्मों पर करवाई जाएगी। प्रशिक्षण दौरान उचित लिटरेचर निशुल्क बांटा जाता है। 

इस अवसर पर उपस्थित स. इंद्रजीत सिंह , डायरैक्टर डेयरी विकास विभाग पंजाब ने बताया कि 6 सप्ताह का डेयरी उद्यम प्रशिक्षण का अगला बैच डेयरी प्रशिक्षण केन्द्र बीजा(लुधियाना),चतामली (रोपड़),गिल्ल(मोगा),अब्बुल खुराणा(श्री मुक्तसर साहिब),सरदूलगढ़(मानसा),तरनतारन,फगवाड़ा(कपूरथला) और वेरका(अमृतसर)में शुरू होगा। शिक्षार्थियों के चयन के लिए दिनांक 27 जून 2016 को सुबह 11 बजे उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों पर इंटरव्यू की जाएगी। कम से कम  दसवीं पास नवयुवक लड़के लड़कियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच में हो और जिनका अपना कम से कम पांच दुधारू पशुओं का डेयरी फार्म हो, यह प्रशिक्षण हासिल कर सकते है। प्रशिक्षण के लिए प्रास्पैक्ट जिसकी कीमत 100 रूपये है , जो संबधित जिले के डिप्टी डायरैक्टर डेयरी /डेयरी विकास अधिकारी और सभी प्रशिक्षण केन्दा्रें पर उपलब्ध है। प्रशिक्षण संबधी अत्याधिक जानकारी डेयरी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0172-5035244 और 0172-2700228 पर हासिल की जा सकती है।

 

Tags: Gulzar Singh Ranike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD