Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

डॉ. जितेन्द्र सिंह 08 जून, 2016 को नई दिल्ली में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
डॉ. जितेन्द्र सिंह 08 जून, 2016 को नई दिल्ली में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2016

Last updated on: Jun 08, 2016, 00:00 IST

हिंदी भारत की विराट राष्ट्रीयता की आत्मा है। भारत जैसे बहुभाषी देश को इसी के जरिए एक सूत्र में बांधा जा सकता है। यह बात आज डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उनकी अध्यक्षता में आयोजित इस पहली बैठक में श्री राम नारायण डूडी सासंद (राज्य सभा) और श्री वशिष्ठ नारायण सिंह, सांसद (राज्य सभा) भी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, स्वामी यज्ञानंद सरस्वती, श्री आर. पी. सिंह, श्री नवीन कुमार, श्री राघवेन्द्र धिरा, श्री सुरेश तिवारी, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री दशरथ सिंह राठौर सहित हिन्दी भाषा और उसके सरोकारों से जुड़े हुए व्यक्ति बैठक में शामिल हुए। बैठक में सासंद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह ने सरकारी कामकाज में हिंदी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए उच्च अधिकारियों को हिंदी के प्रति जागरूक बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। 

वहीं दक्षिण भारत में हिंदी की स्वयंसेवी संस्था से जुड़े हुए श्री राघवेन्द्र धिरा ने इस पहली बैठक के लिए मंत्री महोदय को बधाई देते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार के इस काम में हिंदीतर भाषी लोगों को भी जोड़ने पर बल दिया।बैठक में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के विविध अधीनस्थ कार्यालयों के सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव तथा निदेशक शामिल थे। प्रधानमंत्री की त्वरित कार्यशैली का अनुकरण करते हुए इस हिंदी सलाहकार समिति की अगली बैठक 31 अगस्त, 2016 को निर्धारित की गई है।हिंदी का प्रचार-प्रसार एक सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकारी तंत्र के अलावा सलाहकार समितियों की सक्रियता भी जरूरी है। कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए मिल-जुलकर काम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD