Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

लिएंडर पेस 42 की उम्र में भी गेंद को अपने इशारों पर नचाते हैं

लिएंडर पेस
लिएंडर पेस
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 05 Jun 2016

Last updated on: Jun 05, 2016, 00:00 IST

अपने करियर में 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि 42 उनके लिए उम्र की महज एक संख्या है। खेल को अपनी ओर करने और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के हाथों से जीत की बाजी को हासिल करने की कला से 42 वर्षीय पेस ने एक बार फिर बेमिसाल उपलब्धी हासिल की और साबित कर दिखाया कि जीतने के लिए उम्र नहीं मजबूत जज्बा मायने रखते हैं। पेस ने अपने करियर में अब तक आठ पुरुष युगल खिताब और 10 मिश्रित युगल खिताब जीते हैं। स्विट्जरलैंड की टेनिस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ 2015 से मिश्रित युगल में खेल रहे पेस ने 18 माह के कम समय में ही चार ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिए। पेस की पूर्व जोड़ीदार मार्टिना नवरातिलोवा के मिश्रित युगल में 10 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं और अब भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने भी उनकी बराबरी कर ली है। 

ऐसे उच्च स्तर पर इतने लंबे समय से निरंतर खेलते रहने के पीछे की प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर पेस ने कहा, "भूख और जुनून, जो हमेशा मेरे जज्बे को कायम रखता है। अपने ओलम्पिक खेलों में खेले गए मुकाबलों पर मैं एक नजर जरूर डालता हूं। मैं सच में खुश हूं कि विंबलडन और ओलम्पिक से पहले इतने अच्छे फार्म में हूं और शारीरिक रूप से मजबूत और फिट हूं।"पेस से जब उनके जीवन की आत्मकथा (ऑटोबायोग्राफी) के जारी होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "इस पर अभी काम चल रहा है। मेरे कुछ दोस्तों ने इस पर काम कर रहे हैं और वे जल्द ही इस बारे में जानकारी देंगे।"पेस रणनीतिज्ञ रूप से खेलने में भी माहिर हैं और इसलिए उन्हें टेनिस कोर्ट पर कभी-कभी शतरंज रूपी प्रारूप में खेलते देखा जाता है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी ताकत पर निर्भर नहीं रहते। 

कोलकाता के सीधे हाथ के टेनिस खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव डालकर बॉल को उनकी पहुंच से बाहर करने में भी माहिर हैं। उनका दिमाग हर पल सक्रिय रहता है और मुकाबले के दौरान सही शॉट का अवसर तलाशता, जिसका फायदा उठाकर वह खेल की बाजी पलट सकें और जीत को अपने पाले में कर सकें।हिंगिस ने अपने जोड़ीदार पेस के साथ खेलने के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया, "हम कोर्ट के अंदर और बाहर बेहद ही सहज रूप से एक-दूसरे से संपर्क कर पाने में सक्षम हैं। महत्वपूर्ण समय में हम दोनों एक दूसरे पर पूर्ण विश्वास रखते हैं। पेस एक ऐसे इंसान हैं जिन पर मैं पूरा भरोसा कर सकती हूं।"कोर्ट पर भारतीय टेनिस खिलाड़ी की क्षमता के बारे में हिंगिस ने कहा, "वह खेल को समझते हैं और जानते हैं कि जीत हासिल करने के लिए क्या करने की जरूरत है? पेस काफी सकारात्मकर, आश्वस्त और दिग्गज हैं। मुश्किल के पलों में उन्हें यह भलिभांति पता होता है कि आगे बढ़कर अवसर का फायदा कैसे उठाना है?"

पेस से जब इस उम्र में इस तरह की फिटनेस के पीछे प्रशिक्षण से जुड़े मंत्र के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसका कारण कार्यप्रणाली है।उन्होंने कहा, "टेनिस की कुशलता मांसपेशियों से जुड़ी है। मुझे पता है कि शॉट को कैसे मारना है? मुझे फिट रहना और युवा खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करना अच्छा लगता है।"पेस ने कहा कि वह वर्तमान में अपनी डाइट, क्षमता, तेजी और फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। उनके पिता डॉ. वेसे पेस के पास 40 साल के करियर में सैकड़ों एथलीटों के साथ काम करने का अनुभव था। इसके साथ ही भारतीय टेनिस खिलाड़ी के पास टेनिस खेलने का 30 साल अनुभव है।18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने कहा, "मैं जानता हूं कि अन्य खेलों में प्रशिक्षण का क्या स्तर है और नोवाक जोकोविक तथा एंडी मरे के फिटनेस मंत्र के बारे में भी जानता हूं।"

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD