Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर क्षुब्ध होकर दी परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक से पूछे सात सवाल, जवाब न मिलने पर 23 को करेंगे आत्मदाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 21 May 2016

Last updated on: May 21, 2016, 00:00 IST

ग्रीन रोड़ निवासी यश भूषण जैन ने सोमवार 23 मई को संसद भवन के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। यश भूषण जैन का कहना है कि उनकी मौत के लिए रोहतक के पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि उनका एक प्लॉट स्थानीय झंग कालोनी में स्थित है। वे देश से बाहर गये हुए थे कि पीछे से नवीन बहल व उसके साथियों ने प्लाट पर कब्जा कर लिया तथा वहां तोड़-फोड़ कर दी। जिस पर उसने वापिस आकर 5 जनवरी, 2016 को स्थानीय सिविल लाईन थाने में मुकदमा नंबर 545/15 के तहत मामला दर्ज करवा दिया। जिस पर पुलिस ने नवीन बहल को आरोपी मानते हुए गिरफ्तारी के ऑर्डर भी ले लिये। लेकिन अब पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस नवीन बहल को गिरफ्तार होने से लगातार बचाती आ रही है। जिस से क्षुब्ध होकर यशभूषण जैन ने संसद भवन के बाद आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद से सात सवाल भी पूछे हैं। जिनके जवाब नहीं देने पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। यशभूषण जैन ने बताया कि इस केस में कानूनी राय भी आरोपी को तुरन्त गिरफ्तार कर उससे माल बरामद करने व आई.ओ. पर कार्यवाही करने की आई है लेकिन पुलिस अधीक्षक कार्यवाही करने की बजाए आरोपियों को बचा रहे हैं।

पत्र द्वारा पूछे गये सवालों में उन्होंने कहा कि क्या कभी किसी जांच में गिरफ्तारी की इजाजत लेने के बाद जांच को वापस उसी दिशा में ले जाया जा सकता है ? यदि नहीं तो यशभूष जैन के केस में सिविल लाईन पुलिस द्वारा अदालत से गिरफ्तारी की इजाजत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक क्यों जांच को प्रभावित कर रहे हैं तथा आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं होने दे रहे।

यशभूष जैन ने कहा कि गिरफ्तारी की परमिशन लेने के बाद आई.ओ. जगदीश द्वारा लिखी जिमनी में जब आई.ओ. आरोपी के घर में रेड मारने गया तो आरोपी की घरवाली ने अपना रौब दिखाकर पुलिस को खदेड़ दिया तो आई.ओ. ने रेड में उच्च अधिकारियों का सहयोग व साथ मांगा, जिसे आज तक अमल में नहीं लाया गया।तीसरे सवाल में पूछा गया कि क्या जब डीजीपी यशपाल सिंघल द्वारा 24 दिसम्बर, 2015 को उक्त मामले की फाईल तलब करके डी.एस.पी. हेडक्वार्टर के माध्यम से दोषी को तुरन्त गिरफ्तार करने के आदेश दिये गए। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने अपने स्वार्थ सिद्ध करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री को गुमराह कर दिया और हमें आपने खुद सूचना दी कि मुझे मुख्यमंत्री ने आरोपी को गिरफ्तार करने से रोक दिया गया है। ऐसा क्यों ?

चौथे सवाल में पुलिस अधीक्षक से सवाल किया गया है कि क्या जब आपने आई.पी.एस. की शपथ ली थी तो क्या आपने अपनी स्वार्थ सिद्धि को सर्वप्रथम रखा था ?क्या आपके आरोपी नवीन बहल व उसकी धर्मपत्नी ऋतु बहल के साथ नजदीकी संबंध है ? यदि नहीं तो फिर पीजीआई में एडमिट आपके नजदीकी रिश्तेदार की तिमारदारी आरोपी वगैरा खुद क्यों व किसकी शह पर की जा रही है। क्या आरोपी कानून से बहुत बड़ा है जो आपने थाना सिविल लाईन में दर्ज अन्य मुकदमा नंबर 602/15 में बिना आरोपी को गिरफ्तार करे उसके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में फाईल कर दी। क्या आपको माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की भी परवाह नहीं है जो आदेश के बावजूद आज तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है।यशभूषण जैन ने कहा कि इन सात सवालों के जवाब लेने के लिए कल शाम 6 बजे हजारों की संख्या में शहरवासियों के साथ पुलिस अधीक्षक आवास तक कैंडल मार्च करेंगे और अगर पुलिस अधीक्षक ने इन सवालों के जवाब नहीं दिये तो वे शाम को ही दिल्ली के लिए कूच कर जायेंगे और न्याय के लिए संसद भवन के बाहर परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद की होगी।

 

Tags: MIX HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD