Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत में बिजली का भविष्य इसके सस्तेपन, टिकाऊपन और ऊर्जा सुरक्षा के स्तंभों पर टिका है

सरकार हरित ऊर्जा प्रौद्योगिकी में शोध के लिए कोष स्थापित करेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2016

Last updated on: May 11, 2016, 00:00 IST

बिजली, कोयला, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत में बिजली का भविष्य इसके सस्तेपन, टिकाऊपन और ऊर्जा सुरक्षा के स्तंभों पर टिका है। मंगलवार को बिजली के भविष्य विषय पर आयोजित एक सम्मेलन के मुख्य संबोधन में श्री गोयल ने कहा कि जहां तक मुझे दिखता है, उसके हिसाब से भारत में भारत में बिजली का भविष्य इसके सस्तेपन, टिकाऊपन और ऊर्जा सुरक्षा के स्तंभों पर टिका है। श्री पीयूष गोयल ने कहा कि हाल के वर्षों में विकसित दुनिया के अधिकतर हिस्से में आर्थिक विकास की गति ठहर गई है। ऐसे दौर में जब ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा सक्षमता सामने आ रही है तो विकसित दुनिया के अधिकतर हिस्सों में बिजली की मांग या तो सपाट है फिर नीचे की ओर अग्रसर है। जबकि भारत में बिजली की खपत चार गुना होने जा रही है। इस समय भारत में बिजली की खपत 1.1 ट्रिलियन यूनिट है लेकिन वर्ष 2030 तक इसके बढ़ कर 4 ट्रिलियन यूनिट पहुंचने की उम्मीद है। श्री गोयल ने कहा कि ऊर्जा सक्षमता की कई नई योजनाएं शुरू करने के बावजूद अगले 15 या 16 साल के दौरान बिजली में सालाना 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है। 

मेरे ख्याल से भारतीय बिजली सेक्टर दुनिया के लिए सबसे बड़ा कारोबारी संभावना वाला क्षेत्र होगा। आज की तारीख में इसमें जबरदस्त संभावना है। भारत एक ऐसा आकर्षक निवेश स्थल बन कर उभरा है, जहां आने वाले दिनों में बिजली की जबरदस्त खपत बढ़ेगी। भारत में बिजली की नई मांगों की चर्चा करते हुए श्री गोयल ने कहा कि यहां बिजली की नई मांग उन 23 करोड़ लोगों की ओर से पैदा होगी, जो पहली बार बिजली के उपभोक्ता बनेंगे। बिजली तक पहुंच हो जाने से डीजल जेनरेटर खत्म हो जाएंगे। लोग बिजली का इस्तेमाल करेंगे और इसकी मांग बढ़ेगी। इस तरह मेक इन इंडिया के तहत होने वाली आर्थिक गतिविधियों की वजह से भी बिजली की मांग बढ़ेगी। मंत्री महोदय ने कहा कि देश में अगले 10-15 साल के दौरान बिजली की खपत में सालाना दस फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोगों की आमदनी बढ़ेगी , वैसे-वैसे बिजली की खपत भी बढ़ेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के अंदर विनिर्माण गतिविधियां बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ेगी, जबकि इस दौरान ऊर्जा सक्षमता के कई कदम उठाए गए हैं। भारत 2022 तक 175 गीगाबाइट नवीकरणीय ऊर्जा पैदा करने की सक्षमता हासिल करेगा। इसमें से 100 गीगाबाइट सौर ऊर्जा से पैदा होगी। उन्होंने कहा कि इस समय भारत में 6.7 गीगाबाइट सौर ऊर्जा पैदा हो रही है जो अगले साल तक बढ़ कर 20 गीगाबाइट हो जाएगी। चूंकि सौर ऊर्जा क्षेत्र अब पटरी पर आ चुका है इसलिए सरकार अब अपना ध्यान पनबिजली और पवन ऊर्जा सक्षमता बढ़ाने में कर रही है। 

मंत्री महोदय ने कहा कि सरकार ने उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना यूडीएआई यानी उदय शुरू किया है। इससे राज्यों की बिजली एजेंसियों की माली हालत में सुधार होगा। वे बिजली उत्पादकों से ज्यादा बिजली खरीद सकेंगी और ऊर्जा सक्षमता बढ़ाने के उपायों पर ज्यादा निवेश कर सकेंगी। श्री गोयल ने कहा कि अगर आपूर्तिकर्ता लंबी अवधि के लिए सस्ती दरों पर गैस सप्लाई के लिए राजी हो जाएं तो सरकार अंतरराष्ट्रीय गैस आपूर्तिकर्ताओं को कम से कम 70 से 80 मिलियन मैट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एमएमएससीएमडी) गैस सप्लाई का ठेका दे सकती है। इससे सरकार निष्क्रिय पड़े गैस आधारित बिजली संयंत्रों को चलाने में सक्षम हो जाएगी। सरकार कोयला आधारित बिजली पैदा करने में प्रदूषण कम करने के लिए नई प्रौद्योगिकी भी अपनाएगी और हरित ऊर्जा टेक्नोलॉजी में शोध के लिए कोष जुटाएगी। यह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के योगदान से होगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां भी हिस्सा ले सकती हैं। श्री पीयूष गोयल ने पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को व्यक्त करते हुए कहा कि आज की तारीख में विभिन्न देशों के सामने सबसे बड़ी चुनौती टिकाऊ विकास को बनाए रखना है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन पैदा करना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, भारत नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अधिकतम राशि का निवेश करेगा ताकि हमारी ग्रिडों को ऊर्जा मिल सके साथ ही कोयले पर आधारित बिजली उत्पादन में भी इजाफा हो सके। सरकार ऐसे कदम उठाएगी जिससे सस्ते बिजली उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन बना रहे। इनमें संतुलन बनाने के साथ सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी। श्री गोयल ने इस अवसर का इस्तेमाल ऊर्जा क्षेत्र में विदेशी निवेशकों को आमंत्रण देने के लिए भी किया। उन्होंने कहा, मैं दुनिया भर के देशों की कंपनियों को भारत आकर यहां की विकास कथा में सहभागी बनने का आमंत्रण देता हूं। 

 

Tags: Piyush Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD