Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गांव कुंभड़ा वासियों की पेयजल की समस्या को लेकर मोहाली विकास मंच के पदाधिकारियो ने गांवासियों से की मुलाकात

मौके पर संबंधित विभाग अधिकारियों को बुला समस्याओं से करवाया अवगत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 07 May 2016

Last updated on: May 07, 2016, 00:00 IST

पेयजल की भीषण समस्या से जूझ रहे गांव कुंभड़ावासियों को उस समय एक बड़ी राहत मिली। शहर की नामी एनजीओ मोहाली विकास मंच के पदाधिकारियों ने गांववासियों से मुलाकात की और पेयजल समस्याओं को गांव में घूम कर हाल जाना, जिसके बाद गांववासियों और वार्ड नंबर-39 की अकाली पार्षद रमनप्रीत कौर का भरपूर समर्थन पा कर मंच पदाधिकारियों ने पेयजल की समस्या जूझ रहे गांववासियों की असली तस्वीर दिखाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी। हालांकि इस बात की भनक जैसे ही मीडिया कर्मियो को लगी वह भी मौके पर पहुंचे । हालांकि इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचने में काफी देरी की जिससे कुछ मीडिया कर्मी चले गए। लेकिन पानी न मिलने से गांववासियों का गुस्सया सातवें आसमान पर दिखाई दिया। बुजुर्ग क्या, बच्चे से लेकर महिलाओं ने भी जम कर संबंधित विभाग के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। इतना ही  नहीं गांववासियों ने तो चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेयजल की समस्या जल्द हल न हुई तो वह डीसी से लेकर अन्य विभागों का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेगें। 

वहीं मंच पदाधिकारी जिसमें मोहाली जिला रूर्लर प्रैजीडैंट (एमवीएम) जगमोहन सिंह संधू और मंच के खरड़ सर्कल अध्यक्ष कीरत सिंह, हरनाम दास के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने बार-बार अधिकारियो ंको फोन करके मौके पर बुलाया। हालांकि संबधित विभाग के अधिकारी लगभग डेढ़ घ्ंाटे पर पूरे अस्तबल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने गांववालों का गुस्सा देख कर काफी घबरा गए और किसी भी गांव वाले के करीब तब तक नहीं आए जब तक लोगों का गुस्सा शांत न हुआ। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों और गांववासियों को ंसबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गांव की मोटर खराब होने के चलते गांव में बनी पानी की टंकी पर पानी नहीं चढ़ाया जा रहा है । इसलिए मोटर को बनने में अभी लगभग सवा महीने लग सकते हैँ। इसलिए गांव वालों को सुबह शाम वाटर टैंकर से सर्वे करवा कर उनकी आवश्यकता अनुसार पानी दिया जाएगा। 

अपने बचाव के लिए अधिकारियों ने कहा बड़े स्तर पर होगा कार्य

गांव कुंभड़ावासी जिनमें इस दौरान  हरमेश सिंह सीनियर उपाध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल बादल, गांव कुंभड़ा निवासी अमरीक सिंह पूर्व पंच और सर्कल अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल बदाल, पूर्व पंच सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह, दयाल सिंह, मेवा सिंह, हरविंदर सिंह बिल्लू पूर्व पंच के अलावा बलजीत सिंह वकील, कृष्ण दयाल शर्मा, रूप सिंह चौकीदार, विजय सिंह, संत सिंह शामिल थे से बातचीत करते हुए मामला देखने आए नगर निगम के उच्चाधिकारी और जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने कहा कि गांव के विकास बड़े स्तर पर किया जाएगा जिसके लिए तैयारी की जा रही है। यहीं कारण है कि गांव की बदहाल सड़क को भी नहीं बनाया जा रहा है ।  

मंच ने सौंपा ज्ञापन, की अपील

मोहाली विकास मंच के पदाधिकारियों ने गांव में आए संबंधित विभाग के अधिकारियों को गांव की पेयजल समस्या को बहाल किए जाने को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मंच के पदाधिकारी कीरत सिंह और जगमोहन सिंह संधू ने बताया कि गांववालों की अपील पर ही वह गांव में आए थे और गांववासियों की समस्याएं सहीं हैं। इसलिए उन्होंने मौका देखने आए अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर अपील की है कि वह इस भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल की उचित व्यवास्था करवाएं जिनसे उनको निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि अब गांववासियों को अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि गांव में वाटर टैंकर के द्वारा पानी की सप्लाई दी जाती रहेगी जिसका मंच स्वागत करता है। 

 

Tags: MIX PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD