Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब में केबल माफिया का अंत करेगी 'आप की सरकार: भगवंत मान

मामला टीवी चैनल जी पंजाब को केबल नेटवर्क से ब्लैकआउट करने का

भगवंत मान
भगवंत मान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2016

Last updated on: May 06, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाबी टीवी चैनल 'जी पंजाब को केबल नेटवर्क से ब्लैकआउट (प्रसारन रोकने) का कड़ा नोटिस लेते हुये कहा है कि 2017 में राज्य में 'आप की सरकार बनने के साथ ही केबल माफिया का अंत: जो जायेगा।शुक्रवार को 'आप द्वारा जारी बयान में पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि लोगों से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार छीनने में अकाली-भाजपा सरकार ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है और राज्य में अघोषित आपातकाल लागू किया है। जी-पंजाब उसका पहला शिकार नहीं हैं, इससे पहले इंडिया न्यूज पंजाब, डे एंड नाइट, एबीपी सांझा, तहलका समेत कई अन्य छोटे और बड़े टीवी चैनलों को चलने नहीं दिया गया। बादल सरकार की यह हरकत न केवल मीडिया की आजादी पर हमला है बल्कि इससे हजारों युवाओं का रोजगार भी छीना है।

भगवंत मान ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह जैसे शासन का वादा करके सत्ता में आये बादल सत्ता हासिल करने उपरांत 'अहमद शाह अबदालीÓ साबित हुये हैं।'आप सांसद ने कहा कि बादल इस हद तक आ गये हैं कि 'आपÓ की रैलियों में जाने वाले लोगों की वीडियो देखकर उन्हें धमकाया जाता है। रैलियों के लिये जगह, टैंट व साउंड सर्विस देने वालों को मुकाराने की कोशिश करते हैं। समाचार पत्रों में विरोधी दलों की खबरों को रुकवाने का दबाव डाला जाता है। भगवंत मान ने साथ ही कहा बादल सत्ता के नशे में विरोधी पक्ष की आवाज दबाने की जितनी मर्जी कोशिश कर ले लेकिन याद रखें कि कबूतर के आंखें बंद करने से बिल्ली नहीं भागती और इस तरह की ओछी कोशिशों के साथ दरियाओं के वहाव को रोका नहीं जा सकता।

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD