हरियाणा के स्वास्थ्य, खेल एवं युवा मामले मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि गाय को राष्टïरीय पशु घोषित करवाने के लिए प्रयास जारी है, इसके लिए केन्द्र सरकार से सम्पर्क किया जा रहा है।श्री विज आज यहां प्रैस से मिलिए नामक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि गाय हमारे देश की प्राचीन एवं सशक्त संस्कृति का द्योतक है, जिसको कभी नकारा नही जा सकता है। गाय का दूध, घी, दही, गोबर एवं गोमूत्र हमारे शरीर की अनेक बीमारियों को ठीक करने में सक्षम है। इसलिए गाय की रक्षा करना देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गाय को यदि काटा जाता है तो यह प्रजाति नष्टï हो जाएगी, इसलिए इसके पालन, संरक्षण एवं संवर्धन करने की आवश्यकता है। देश में कुछ सरकारों ने गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, जोकि कुछ लोगों को रास नही आ रहा है। उन्होंने कहा कि शेर तो अपनी सुरक्षा करने में स्वयं भी समर्थ है परन्तु असली सुरक्षा की हकदार तो गाय है, जिसकी रक्षा की जानी चाहिए।श्री विज ने कहा कि गीता, भारत का प्राचीन ग्रन्थ है, जिसमें मानवमात्र को जीने की कला का ज्ञान दिया जाता है। गीता जयंती को लम्बे समय से मनाया जाता रहा है, परन्तु हमारी युवा पीड़ी अभी भी इससे अनभिज्ञ है। इसलिए हरियाणा सरकार ने बच्चों को गीता एवं गीता जंयती के विषय में शिक्षित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय बोलने में किसी को कोई नही होना चाहिए।