Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

8.8 अरब डॉलर में हुआ राफेल सौदा : राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह
राव इंद्रजीत सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2016

Last updated on: Apr 20, 2016, 00:00 IST

फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे के बारे में सरकार ने अभी तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर खुलासा किया कि यह सौदा 8.8 अरब डॉलर में तय हुआ है। भाजपा के फेसबुक पेज पर इस पोस्ट में बताया गया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 36 विमानों के इस सौदे को 12 अरब डॉलर (80,000 करोड़ रुपये) की जगह 8.8 अरब डॉलर (59,000 करोड़ रुपये) में कर 3.2 अरब डॉलर (21,000) करोड़ रुपये की बचत की है। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगी हुई है।

रक्षा मंत्रालय ने इन आंकड़ों पर कोई प्रतिक्रिया देने से मना किया है। रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को कहा था कि राफेल सौदे पर चल रही बातचीत पूरी हो गई है और जल्द ही इसे डिफेंस एक्वीजिशन कौंसिल (डीएसी) के पास भेजा जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने लड़ाकू विमानों के इस सौदे के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया है, लेकिन यह दुनिया के सबसे महंगे लड़ाकू विमानों में से एक है। इस साल जनवरी में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की भारत यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने इस सौदे के संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

 

Tags: Rao Inderjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD