Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के गुण : तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव
तेजस्वी प्रसाद यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 20 Apr 2016

Last updated on: Apr 20, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बाद उनके पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की वकालत करते हुए कहा कि उनमें प्रधानमंत्री बनने के गुण हैं और वह अनुभवी नेता हैं। तेजस्वी ने पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की प्रशंसा की और कहा, "नीतीश कुमार की देख-रेख और उनके नेतृत्व में बिहार तरक्की कर रहा है। वह केंद्र में मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री पद को संभाल चुके हैं। नीतीश कुमार इतने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार हैं, तो वह प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकते?" 

तेजस्वी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी में से जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएगा, वही प्रधानमंत्री का प्रत्याशी होगा।राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की वकालत की थी और कहा था कि अगर नीतीश प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनते हैं, तो राजद उनका समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश की इतनी तारीफ हो रही है कि उनका कद काफी ऊंचा हो गया है। 

नीतीश के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल होने पर राजद के समर्थन के एक सवाल के जवाब में लालू ने कहा था, "इसमें कोई दो राय है क्या? अगर नीतीश प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित होते हैं, तो राजद उनका समर्थन करेगा।"राजद और जद (यू) के विलय के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों पार्टियों के नेतृत्व को तय करने दीजिए। उन्होंने कहा, "राजद और जद (यू) की विचारधाराएं अलग नहीं हैं। दोनों दलों में गठबंधन है और दोनों बिहार में सरकार चला रहे हैं।" 

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD