Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

अल्पसंख्यक के हुनर के विकास तथा इसको उंचा उठाने के लिए हुई 'मानस की स्थापना- डॉ. नजमा ए हेपतुल्ला

देश के लिए बड़ी कुर्बानियां करने के लिए संपूर्ण देश को सिखों पर गर्व है - डॉ. नजमा ए हेपतुल्ला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 16 Apr 2016

Last updated on: Apr 16, 2016, 00:00 IST

भारत सरकार के सबका साथ -सबका विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और कुशल भारत के सपने को पूरा करने के उद्धेश्य से और देश में अल्पसंख्यक के हुनर के विकास और उसको उंचा उठाने के लिए मौलाना आजाद नेशनल अकादमी फॉर स्किलज़ (मानस) की स्थापना की गई। भारत सरकार के इस सपने को पूरा करने की श्रृंखला के अंतर्गत्त आज मानसा के स्थानीय माता सुंदरी यूनीवर्सिटी गल्र्ज कालेज में पंजाब के 6 स्किल सैंटरों (गांव हीरोकलां, कुल्लरिया, अब्बलू, लंबी, नागकलां तथा मलेरकोटला) का माननीय अल्पसंख्यक मंत्री भारत सरकार डॉ. नजमा ए हेपतुल्ला और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सरकार बीबी हरसिमरत कौर बादल ने रिमोट वीडियो लिंक द्वारा उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर डॉ. नज़मा ए  हेपतुल्ला को संबोधित करते हुये कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम मेक-इन-इंडिया तथा स्टैंड अप तहत नवयुवकों को हुनर सिखाकर उनको कब्जा दिलाया जाता है, ताकि वह अपने सीखे हुये कौशल को आगे बढ़ाकर अपनी आय में बढ़ौतरी कर सकें। उन्होंने साथ ही कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक श्रेणीयों के लाखों बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उच्च स्तरीय शिक्षा के  लिए भी छात्रवृति दी जाती है ताकि वह प्रशिक्षण करें और अपनी पढ़ाई की तरफ आगे बढ़ें। इसके अतिरिक्त पढ़ो प्रदेश स्कीम तहत जो बच्चे बाहर के देशों में जाकर पढऩा चाहते हैं 

उनके द्वारा इस पढ़ाई के लिए जो बैंक लोन लिया जाता है उसका संपूर्ण ब्याज मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार डिजीटल इंडिया के अभियान तहत विद्यार्थीयों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है क्योंकि आज का युग कंप्यूटर से जुड़ा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुये केंद्रीय मंत्री डॉ. हेपतुल्ला ने कहा कि सिखों ने देश की सवतंत्रता के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं जिस लिए संपूर्ण देश को सिखों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक भाईचारे की स्कॉलरशिप की ग्रांट कम नही की गई बल्कि प्रत्येक वर्ष इसमें जरूरत अनुसार बढ़ौतरी ही हुई है। समागम के दौरान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इन स्किल डिवेल्पमैंट सैंटरों को खोलने का एक यह भी उद्धेश्य है कि इससे महिलांए भी अपने पैरों पर खड़े होकर जहां आय कमा सकती है वहीं अपने परिवार का स्तंभ भी बन सकती हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस देश का प्रत्येक नवयुवक हुनरमंद होगा उस देश को बुलंदियां छूने से कोई भी ताकत नही रोक सकती। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने कहा कि भारत और राज्य सरकार का लक्ष्य आगामी 5 वर्षो में किसान की आय को दोगुना करना है। उन्होंने साथ ही कहा कि किसानों को सहायक व्यवसायों को अपनाकर अपनी आय बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार सेल्फ हेल्प ग्रुपों की तरह कार्य कर अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत कर सकती है। उन्होंने कहा कि भारत देश को विकास के राह पर विश्वभर में अग्रणीय बनाने के लिए हर प्रयास किये जा रहें हैं जिनमें कोई भी कसर छोड़ी नही जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अल्प संख्यक भाईचारे के व्यक्तियों को हर प्रकार की सुविधा दी जाती है और माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा अल्पसंख्यक विद्यार्थीयों को छात्रवृति भी दी जा रही है। 

इस अवसर पर माता सुंदरी गल्र्ज कालेज की छात्राओं द्वारा शब्द गायन तथा क्वाली भी गाई गई। इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य श्री बलविंदर सिंह भूंदड़, क्षेत्र विधायक मानसा श्री प्रेम मित्तल, उपचेयरमैन मानसा श्री बदरूदीन, संयुक्त सचिव अल्पसंख्यक मंत्रालय श्री डी एस बिश्ती, उपायुक्त श्री वरिंदर कुमार शर्मा, चेयरमैन जिला योजना कमेटी श्री प्रेम अरोड़ा, चेयरमैन जिला परिषद् श्री सुखदेव सिंह चैनेवाला, श्री रछपाल सिंह, श्री बल्लम सिंह कलीपुर एवं अन्य प्रमुख नेता तथा कार्यकत्र्ता एवं अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Dr. Najma Heptulla , Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD