Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंडो ग्लोबल कालेजिस में कंप्यूटिंग एंड संचार टैक्नोलाजी में हो रही तरक्की विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन

इंडो ग्लोबल कालेजिस में कंप्यूटिंग एंड संचार टैक्नोलाजी में हो रही तरक्की विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) (पंजाब) , 16 Apr 2016

Last updated on: Apr 16, 2016, 00:00 IST

इंडो ग्लोबल कालेजिस द्वारा कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय कांफे्रेंस का आयोजन किया गया। कंप्यूटिंग एंड संचार टैक्नोललाजी विषय पर आयोजित इस कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व उद्यौग जगत के खोजकर्ताओं, डिवेल्पर्स व प्रोफेशनल्स को एक प्लेटफार्म पर लाते हुए संबंधित विषय पर विचार विमर्श करना था। इस अवसर पर सीएसआईओ के मुख्य वैज्ञानिक डा आमोद कुमार, पंजाब युनिवर्सिटी के सीनियर असिस्टेंट प्रो. नीरू चौधरी, सीएसआईओ के हेड डा सुनीता मिश्रा ने मुख्य वक्ता के तौर पर कांफ्रेंस में शिरकत करते हुए संबंधित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अगली पीढ़ी दौरान कंप्यूटर व संचार टैक्नोलाजी आज के समय में आई तबदीलियों, हार्डवेयर व साफ्टवेयर डिजाईन, डिस्ट्रीब्यूटर व पेरलल प्रोसेसिंग, एडवांस्ड साफ्टवेयर इंजीनियरिंग आदि चर्चा का विषय रहे।

इस अवसर पर इंडो ग्लोबल कालेजिस के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने छात्रों को अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में तेजी के चलते कार्य करने के तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव आ गए हैं। जिसके चलते आज रोज कुछ नया करने का जज्बा होना जरूरी है। यह क्रांतिकारी बदलाव छात्रों के सिलेबस का हिस्सा नहीं बन सकते जबकि इस तरह के सैमिनार व एकस्पर्ट लैक्चर छात्रों को समय के साथ ही प्रैक्टिकल जानकारी देने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी कोशिश अपने हर छात्र को डिग्री से पहले ही इस तरीके से तैयार करना है वह किसी भी नौकरी की इंटरव्यू देते समय हर तरह की मुश्किल का सामना करने के लिए तैयर हो। यही कारण है कि इंडो ग्लोबल गु्रप में अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों का पसंदीदा कालेज बन गया है। अंत में मैनेजमेंट द्वारा कांफ्रेंस में भाग लेने वाले बुद्धिजीवियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

Tags: Indo Global Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD