Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एनआईटी जा रहे मार्च को जम्मू एवं कश्मीर में रोका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 10 Apr 2016

Last updated on: Apr 10, 2016, 00:00 IST

श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संथान (आईआईटी) के गैर-स्थानीय छात्रों के समर्थन में जा रहे एक मार्च को प्रशासन ने रविवार को राज्य में प्रवेश करते ही रोक दिया और उनसे इसे रद्द करने की अपील की। यह मार्च शनिवार को दिल्ली से रवाना हुआ था। राष्ट्र ध्वज थामे मार्च में शामिल लोग कठुआ जिले के लखनपुर पहुंचे थे, जहां से वे एनआईटी के प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ एकजुटता जताने के लिए घाटी जाने वाले थे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें यहीं रोक दिया।जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित जिला प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने मार्च में शामिल लोगों से आगे नहीं बढ़ने की अपील की तथा उन्हें मार्च रोकने के लिए कहा।

अधिकारियों ने कहा, "प्रशासन ने बल प्रयोग नहीं किया। वे मार्च में शामिल लोगों को समझाने-बुझाने में सफल रहे।"अधिकारी के मुताबिक, मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि वे श्रीनगर स्थित एनआईटी के भीतर राष्ट्र ध्वज फहराना चाहते हैं। इस पर अधिकारियों ने उनसे कहा कि वे राष्ट्र ध्वज उन्हें दे दें, जिसे वे एनआईटी में उनकी ओर से फहराएंगे।अधिकारी मार्च में शामिल लोगों को समझाने-बुझाने में सफल रहे। वे राष्ट्र ध्वज जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद वे पंजाब के मधोपुर की ओर लौट गए।

एनआईटी श्रीनगर में विवाद की शुरुआत टी20 विश्व कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में भारत की हार के बाद शुरू हुआ, जिस पर कुछ लोगों ने जश्न मनाया था। एनआईटी के गैर-स्थनीय छात्रों ने इसका विरोध किया। चार अप्रैल को उन्होंने राष्ट्र ध्वज लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए।प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें परिसर के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया और उनके खिलाफ बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि छात्र हिंसा पर उतर आए थे और उन्होंने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी भी की, जिसके कारण उन्हें बल प्रयोग करना पड़ा।

इस मामले में प्रदर्शनकारी छात्रों की शुक्रवार और शनिवार को भी सरकार के साथ वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रही थी। छात्रों के प्रतिनिधि रविवार को भी उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम (एमएचआरडी), एनआईटी श्रीनगर के निदेशक और अन्य वरिष्ठ नागरिक तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलने वाले हैं।प्रदर्शनकारी छात्र राज्य पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई सहित कई अन्य मांग कर रहे हैं, जिनमें एनआईटी को घाटी से बाहर ले जाने की मांग भी शामिल है। हालांकि सरकार ने एनआईटी को घाटी से बाहर ले जाने की मांग खारिज कर दी है।

 

Tags: MIX JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD