Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आतंवादियों की तरह प्लानिंग से घुसे षडयंत्रकारी: हवासिंह सांगवान

किसान नेता घासीराम ने कहा, षडयंत्र का पर्दाफाश होना जरूरी

आतंवादियों की तरह प्लानिंग से घुसे षडयंत्रकारी: हवासिंह सांगवान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Apr 2016

Last updated on: Apr 09, 2016, 00:00 IST

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के रोहतक आवास पर आगजनी और लूट के बाद हालात देखकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कंमाडेंट हवासिंह सांगवान ने कहा कि जिस तरह से घर को जलाया और लूटा गया है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि यह काम पूरी प्लानिंग के साथ साथ किया गया है और इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। शनिवार को किसान नेता चौधरी घासीराम नैन  और कालवान तपा के प्रधान फकीर चंद नैन भी वित्तमंत्री आवास पर पहुंचे और हालात देखकर कहा कि यह काम किसी भी सूरत में आंदोलकारियों का नही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है यह एक षडयंत्र है और इसके मास्टरमाइंड का खुलासा होना भी जरूरी है। इसके दोषियों को सरकार को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए ताकि समाज में एक संदेश जाए। 

श्योराण खाप 84 के सचिव कप्तान धर्मपाल श्योराण, दालवान कन्नी प्रधान एडवोकेट रत्न सिंह डाडमा, सांगवान खाप के कार्यवाहक अध्यक्ष मास्टर तारचंद सांगवान ने भी वित्तमंत्री आवास पर पहुंचकर आगजनी व लूट को देख को दंग रह गए। उन्होंने जब आगजनी के वीडियो देखे तो कहा कि यह एक षडयंत्र है और पूरा प्रदेश कैप्टन अभिमन्यु के परिवार के साथ है। खापें इस संबंध में हर तरह से मदद को तैयार हैं और इस मुद्दे पर सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत बुलाई जानी चाहिए और इसमें षडयंत्रकारियों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला होना चाहिए। वित्तमंत्री आवास पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के युवा अध्यक्ष सत्यजीत पिलानियां, भिवानी बार क्लब के सचिव हरेंद्र भालोठिया, उप प्रधान विरेंद्र दूहन, यंग लॉयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजनारायण पंघाल, पशु चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. दीपक राठी, एडवोकेट सुमेर सांगवान, पत्रकार राजेश श्योराण, जिला परिषद जींद के उप प्रधान उमेद सिंह, सदस्य सतपाल ढांडा, जितेंद्र चहल, अमित सिंह, विकास सिंह, कालन खाप के पदाधिकारी रतिराम सलेहाड़ा, हरपाल सिंह, रणबीर सिंह, सबूसिंह आर्य बलियावाला, भरत सिंह कालवान भी पहुंचे और हमले व आगजनी की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

घर का जायजा लेने के बाद अखिल भारतीय जाट आरक्षण संषर्ण समिति के अध्यक्ष कमांडेंट हवासिंह सांगवान ने कहा की उन्होंने 35 साल सीआरपीएफ में नौकरी की है। आतंकवादियों की घटनाएं देखी है और सामना भी किया है। वित्तमंत्री के आवास को देखकर साफ पता लग रहा है कि यह काम आंदोनकारियों का नहीं है बल्कि आतंकवादियों की तरह प्लानिंग बनाकर आए षडयंत्रकारियों का है। वित्तमंत्री शुरुआत से ही जाट आंदोलन के पक्षधर रहे हैं। हम उनके साथ हैं। इस षडयंत्र का खुलासा होना चाहिए और दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। वारदात में एडवोकेट सुदीप कलकल का भी नाम आया है। वो मेरे साथ यह कहकर आया था कि मुझे संगठन में काम करना है, अगर वह इस षडयंत्र में साथ था तो अपने आप ही बाहर है। हमारी सहानुभूमि वित्तमंत्री के परिवार के साथ है। 

किसान नेता घासी राम नैन ने कहा की साफ पता चलता है कि यह काम एक साजिश के तहत किया गया है। वित्तमंत्री के आवास जलाने की हम बार-बार निंदा करते हैं। इसके दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और सरकार को जांच करवाकर दोषियों को जेल में डालना चाहिए।वित्त मंत्री के घर का जायजा लेने आये श्योराण खाप 84 के सचिव कप्तान धर्मपाल ने कहा की श्योराण खाप वित्तमंत्री परिवार के साथ है। इस षउयंत्र का पुलिस पर्दाफाश करे और दोषियों को सामाजिक सजा देने का काम खापें करेंगी। श्योराण खाप इसमें हर तरह से वित्तमंत्री परिवार का सहयोग करेगी। खाप नेताओं के साथ आये सांगवान खाप के कार्यवाहक अध्यक्ष मास्टर ताराचंद ने कहा की वित्तमंत्री परिवार के साथ इतनी बड़ी साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए। बच्चों तक को जलाने की कोशिश की गई है तो हम इस पर चुप होकर नहीं बैठ सकते। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए और हर दोषी को जेल पहुंचाना चाहिए। सर्व खाप पंचायत अगर बुलाई जाती है तो हम षंडयंत्रकारियों के सामाजिक बहिष्कार का फैसला करेंगे। 

 

Tags: MIX HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD