Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

पंजाब में राजमार्गों को अपग्रेड करने अपेक्षित मंजूरी और धन देने का आश्वासन दिया नितिन गडकरी ने

सुखबीर सिंह बादल ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर चल रही सड़कों परियोजनाओं पर चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली / चंडीगढ़ , 07 Apr 2016

Last updated on: Apr 07, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज पंजाब के  उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को आश्वस्त किया है कि राज्य में सड़कों व राजमार्गों को अपग्रेड करने आवश्यक मंजूरी और अतिरिक्त धन आने वाले दिनों में उपलब्ध करवाया जाएगा।उप मुख्यमंत्री ने आज यहां श्री गडकरी से मुलाकात कर सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) के मामले पर चर्चा करते हुए खरड़-लुधियाना सड़क (एनएच 95) को 4/6 लेन करने के लिए अनुमोदन करन, रूपनगर-फगवाड़ा रोड को अपग्रेड करने और जीरकपुर-पटियाला रोड़ को चार मार्गी करने के लिए धन की उपलब्धता में फेरबदल करने के अलावा राज्य में सात अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को अपग्रेड करने सैद्धांतिक स्वीकृति देने की बात कही है।

बैठक में श्री बादल ने अवगत करवाया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, खरड़-लुधियाना सड़क को 4/6 लेन करने के लिए निविदाओं की प्राप्ति को बार बार स्थगित कर रहा है इस परियोजना को अभी पीपीपीएसी द्वारा भी अनुमोदित किया जाना है। इसी तरह रूपनगर-फगवाड़ा सड़क को अपग्रेड करने 80 प्रतिशत भूमि उपलब्ध करवा दी गई है, लेकिन प्राधिकरण ने मंत्रालय से मंजूरी में देरी की वजह से इस परियोजना को स्थगित कर रखा है। इस बारे में संबंधित केंद्रीय सचिव ने बैठक में बताया कि इस परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है और एनएचएआई मई महीने में कार्य विशेषज्ञों के सुपुर्द कर देगी। 

उप मुख्यमंत्री ने एनएच-64 के जीरकपुर-राजपुरा और राजपुरा-पटियाला खंड को 4 लेन का बनाने के लिए अपेक्षित धन जारी करने के लिए भी कहा है। इसके लिए केंंद्रीय मंत्री ने परियोजना के लिए धन का  स्रोत बदलने पर सहमति प्रकट करते हुए एक सप्ताह के भीतर पर्याप्त धन जारी करने के निर्देश वित्त अधिकारी को दे दिए हैं। राज्य में सात नए राष्ट्रीय राजमार्गों को अपग्रेड करने की सैद्धांतिक मंजूरी देने पर चर्चा करते हुए श्री बादल ने जल्द से जल्द इन 647 किलोमीटर लंबे राज्य राजमार्गों को सूचित करने की मांग की है। श्री गडकरी ने जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी करने, संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है।

उन्होंने गडकरी से जल्दी से जल्दी अनुमान के संबंध में परामर्श लेने प्रशासकीय स्वीकृतियां देने को कहा है। राज्य लोक निर्माण विभाग पहले से ही 6 डीपीआर जमा करवा चुका है। इसके अलावा इन सड़कों को अपग्रेड करने लगभग 1800.00 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि यह मंजूरी भी आने वाले दिनों में जारी कर दी जाएगी, क्योंकि मंत्रालय को बजट आवंटन हाल ही में प्राप्त हुआ है। गडकरी ने बादल को आश्वासन दिया है कि इन छह सड़क परियोजनाओं पर जुलाई में निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

उप मुख्यमंत्री ने श्री गडकरी के  ध्यान में लाया है कि बाघा सीमा तक अमृतसर बाईपास (एनएच -1) को दुरुस्त करने का कार्य अभी तक चालू नहीं हो पाया है और राष्ट्रीय राजमार्ग -95 के लुधियाना-तलवंडी भाई खंड को 4 लेन करने का कार्य काफी धीमा चल रहा है। केंंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से तुरंत, बिना किसी देरी के दोनों परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है। चार महीने के भीतर शेष काम को पूरा करने को कहा गया है हालांकि इन परियोजनाओं का 75 प्रतिशत काम पहले से ही किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री को आरओबी से संबंधित मुद्दों को ध्यान से सुनने के बाद, श्री गडकरी ने इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं साथ ही कहा कि मंत्रालय जल्द ही इन परियोजनाओं को पूरा करने सभी आवश्यक मंजूरी और धन जारी करेगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD