Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डा. एम.पी. सूद ने किया ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पुस्तिका का विमोचन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Apr 2016

Last updated on: Apr 04, 2016, 00:00 IST

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक डा. एम. पी. सूद ने आज यहां एक दैनिक समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित एजुकेशन प्लस पत्रिका ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का विमोचन किया। पत्रिका में आम लोगों के लिये प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी समाहित की गई है और इसके प्रकाशन में प्रदेश के विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों ने सहयोग किया है।इस अवसर पर डा. सूद ने दैनिक समाचार पत्र की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पत्रिका समाचार पत्र के साथ गांव-गांव तक पहंचेगी और लोगों को बेटियों के लिये सरकार की विभिन्न योजनाओं की बहुमूल्य जानकारी प्राप्त होगी और लोग जागरुक होंगे। 

उन्होंने कहा कि कन्या के जन्म को लेकर समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की भ्रान्तियों से बचने के लिये लोगों को कन्या के महत्व के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिये कन्या भू्रण हत्या के लिये जिम्मेवार सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार ने बेटियों के लिये अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम कार्यान्वित किए हैं जिससे आज लोगों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन एवं परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान राज्य में लिंग अनुपात में आशातीत सुधार हुआ है। लिंग अनुपात प्रति हजार 919 से बढ़कर 927 तक पहुंच गया है तथा इसमें और सुधार के प्रयास जारी हैं।

 

Tags: DIPR Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD