Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में राज्य में पशुपालन को किया प्रफूल्लित

ब्लॉक, तहसील, जिला एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों पर 9 वर्षो के दौरान 26.25 करोड़ रुपये की लागत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Apr 2016

Last updated on: Apr 03, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा पशुपालन के व्यवसाय को प्रफूल्लित करने के लिए वार्षिक पशु मुकाबले विशेष तौर पर आयोजित किये गये। इन पशु मेलों ने राज्य के पशुपालकों में बढिय़ा नस्लों के प्रति जागरूकता पैदा की है और वहीं मेहनतकश पशुपालकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सुनहरी अवसर भी दिये हैं।इस संबंधी जानकारी देते हुये पशु पालन, डेयरी विकास और मतस्य पालन मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने बताया कि पंजाब सरकार ने 9 वर्षो के दौरान 26.25 करोड़ रुपये की लागत से इन मुकाबलों को योजनाबद्ध ढंग से राज्य के प्रत्येक जिले तथा ब्लॉक स्तर पर आरंभ करके राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया। मुकाबलों के दौरान अच्छी नस्लों के पशुपालकों के विजेताओं को 14.34 करोड़ रुपये की ईनामी राशि देकर प्रौत्साहित भी किया जो आजतक किसी भी राज्य सरकार द्वारा नही किया गया। 

इन पशुपालकों का मुख्य उद्धेश्य पशुपालन को सहायक व्यवसाय के तौर पर विकसित करना है।मंत्री ने बताया कि इन मुकाबलों ने राष्ट्रीय खिलाडिय़ों की तरह पशुपालकों का मूल्य विश्व स्तर पर डाला है और राष्ट्रीय मुकाबलों में विजेता पशुपालकों का मूल्य लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक पड़ा है जो इन राष्ट्रीय मुकाबलों की सफलता को जगजाहिर करता है। आज राज्य में भैंसों, गायों, बकरियों, भेड़ों तथा मुर्गीयों की फार्मिन्ग का स्तर तकनीकी तौर पर उंचा हुआ है जिसका सेहरा पशुपालन, डेयरी पालन, पशुालन विभाग को जाता है। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. एच एस संधा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा करवाये गये इन राज्य स्तरीय मुकाबलों का मुख्य उद्धेश्य राज्य के किसानों को सहायक व्यवसायों के प्रति जागरूक करके आर्थिकता को सुदृढता प्रदान करना है।

डॉ. संधा ने बताया कि राष्ट्रीय मेलों में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा पशुपालन, मतस्य पालन, सूअर पालन आदि पशु संबंधी आधुनिक प्रचलित अनुसंधानों संबंधी जानकारी भी दी गई। जिस द्वारा पशुपालकों और किसानों को बड़े स्तर पर फायदा पहुंचा है।उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों में घोड़ा पालन को विकसित करने के लिए विशेष तौर पर मारवाड़ी नुकरा घोड़े- घोडिय़ों के मुकाबले और खेल मुकाबले करवाये गये जिसमें भाग लेने के लिए राजस्थान, यू पी, हरियाणा आदि के पेशेवर घोड़ा पालकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पंजाब पुलिस और अन्य घुड़सवार टीमों ने पोलो मैच और जंपिंग शो द्वारा प्रर्दशन कर घोड़ों से संबंधित खेलों और व्यापार को यकीनी तौर पर सफलतापूर्वक प्रफूल्लित किया है। 

 

Tags: Gulzar Singh Ranike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD