Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

बजट परीक्षा के लिए तैयार हूं : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Feb 2016

Last updated on: Feb 28, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में सोमवार को पेश होने वाले वर्ष 2016-17 के आम बजट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी एक परीक्षा देनी है। इसके साथ ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से परीक्षा के दौरान सकारात्मक रुख अपनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों से तनाव एवं दबाव से दूर रहने को कहा।मोदी ने 'मन की बात' के 13वें संस्करण में बोर्ड परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया। 

इस बार कार्यक्रम में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शतंरज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद, धार्मिक गुरु मोरारी बापू और वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव अतिथि वक्ता थे। इन सभी हस्तियों ने भी किशोरों से सकारात्मक रुख बनाए रखने को कहा।आनंद ने छात्रों को शांत रहने की और राव ने कभी हार नहीं मानने की सलाह दी। मोदी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) विवाद, हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला और छात्रों एवं शिक्षा से संबद्ध अन्य मुद्दों पर कुछ भी नहीं कहा। 

प्रधानमंत्री ने उन मुद्दों पर भी कुछ नहीं कहा जिन्हें लेकर संसद में हंगामा हुआ था। मोदी ने कहा, "मुझे भी कल (सोमवार को) परीक्षा देनी है। सवा सौ करोड़ भारतीय मेरी परीक्षा लेंगे।"उन्होंने कहा, "आपने निश्चित रूप से ध्यान दिया होगा कि मैं स्वस्थ हूं, विश्वास से भरा हूं.. कल (सोमवार को) मैं अपनी परीक्षा दूंगा और आपकी परीक्षा उसके बाद शुरू होगी। यदि हम सफल रहते हैं तो देश सफल रहेगा।"मोदी ने कहा, "दूसरों की उम्मीदों के बोझ तले मत दबना। अपने स्वयं के लक्ष्य निर्धारित करना। 

हम दूसरों से प्रतिस्पर्धा क्यों करें? खुद से ही स्पर्धा क्यों न करें? हमेशा अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करें, इससे आपको भीतर से संतोष होगा।"तेंदुलकर ने अपने संदेश में छात्रों से सकारात्मक बने रहने की अपील की।तेंदुलकर ने कहा, "सकारात्मक सोच से ही सकारात्मक नतीजे प्राप्त होते हैं।"तेंदुलकर ने कहा, "मैं कहना चाहूंगा कि आपको स्वयं के लिए लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और किसी की उम्मीदों के दबाव में नहीं आना चाहिए। मेहनत करें, लेकिन अपने लिए वास्तविक लक्ष्य बनाएं।"

आनंद ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की समस्याएं जीवन में आगे चल कर आने वाली चुनौतियों के समान ही होती हैं।शतरंज के पांच बार के विश्वविजेता ने कहा, "परीक्षा जीवन में आगे चलकर आने वाली समस्याओं के ही समान हैं। सबसे जरूरी है कि हम शांत रहें। यह शतरंज के खेल की तरह ही है।"

आनंद ने कहा, "यदि आप शांत रहते हैं और अच्छी नींद लेते हैं तो आपका मस्तिष्क पुरानी चीजों को ठीक से दोहरा पाएगा और सही समय पर सही जवाब दे पाएगा। इसलिए शांत रहें। 

यह बहुत महत्वपूर्ण है कि खुद पर बहुत अधिक दबाव न लें।"वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव ने छात्रों को याद दिलाया कि देश में बहुत सारे अवसर हैं।

उन्होंने कहा, "सोचें कि आपको जीवन में क्या चाहिए, उसकी उम्मीद कभी न छोड़ें।"धार्मिक गुरु मोरारी बापू ने अपने संदेश में छात्रों से परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने और परीक्षा परिणाम के नतीजों को स्वीकार करने को कहा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि वे समय का ध्यान रखें, ताकि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में उन्हें किसी तरह की हड़बड़ी न हो।उन्होंने छात्रों को बेहतर नींद लेने की जरूरत पर भी जोर दिया।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा पहली मार्च से शुरू होने वाली है, जबकि 10वीं की परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD