Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आशमां इंटरनेशनल स्कूल में रैंप पर किडस कार्नीवाल का जल्वा, नन्हे मुन्हे बच्चों ने दिखाए कला के जौहर

बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए इस तरह के शो व स्टेज प्रदर्शन सबसे समर्थ जरिया: प्रिंसीपल अमरप्रीत कौर

आशमां इंटरनेशनल स्कूल में रैंप पर किडस कार्नीवाल का जल्वा, नन्हे मुन्हे बच्चों ने दिखाए कला के जौहर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 28 Feb 2016

Last updated on: Feb 28, 2016, 00:00 IST

आशमां इंटरनेशनल स्कूल द्वारा करवाए गए किडस कार्नीवाल व बेबी शो में बच्चों की जबरदस्त पेशकश देखने को मिली। इस खूबसूरत समागम में आशमां इंटरनेशनल स्कूल सहित चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला के डेढ़ से तीन वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। आशमां इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर जे एस केसर ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए इस तरह के शो व स्टेज प्रदर्शन सबसे बढिय़ा तरीका है और इस शो का उद्देश्य भी बच्चों के अंदर बचपन से ही आत्म विश्वास जगाना है क्योंकि स्टेज व रैंप पर प्रदर्शन बच्चों को संभावी चुनौतियों का सामना करने का हौंसला  प्रदान करता है।

स्कूल की प्रिंसीपल अमरप्रीत कौर ने करवाए जा रहे मुकाबलों बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस बेबी शो को तीन कैटेगिरीस में बांटा गया है और मुुकाबले के बाद हर कैटेगिरी में तंदरुस्त बच्चा, फैंसी ड्रेस, फैशन शो व कविता उच्चारण में पहले तीन स्थानों के लिए चयन हुआ। इस बेबी शो में छोटे बच्चों के साथ जहां उनके अभिभावकों ने भाग लिया वहीं बच्चों ने आधुनिक, परंपरागत व विभिन्न तरह के डांस से अपने आत्म विश्वास का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बच्चें के मनोरंजन के लिए ऊंट सवारी, जादू की खेल, कठपुतलियों की पेशकश, टैटू मेकिंग व महंदी सहित विभिन्न तरह की एक्टीविटीज आयोजित की गईं।

इस बेबी शो में तंदरुस्त बच्चे का चयन, फैंसी ड्रेस, खूबसूरत बाल, संपूर्ण परिवार जैसे ईवेंट सभी के लिए मनोरंजन का जरिया बने। सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र छोटे छोटे बच्चों द्वारा रैंप पर की गई वाक रही जिसमें उनके अभिभावकों ने भी उनका साथ दिया। इसके साथ ही इन बच्चों द्वारा फायर डांस, वेस्टर्न डांस व हिन्दी हिट गीतों पर डांस का प्रदर्शन भी किया गया।

इस अवसर पर अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अदभुत मुकाबला था जिसमें मुकाबले के साथ साथ हमें अपने बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को समझने का अवसर मिला। इस बेबी शो दौरान स्कूल मैनेजमेंट द्वारा एक पेडट्रीशियन डाक्टर व डाईटीशियन का भी प्रबंध किया गया। जिन द्वारा माता पिता को उनके बच्चों के स्वास्थय संबंधी जानकारी दी गई। समागम कें अंत में डायरेक्टर जे एस केसर व प्रिंसीपल अमरप्रीत कौर द्वारा विजयी छात्रों को इनाम वितरित किए गए।

 

Tags: Ashmah International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD