Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार एक संवेदनशील कार्यः के.एस.तोमर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Feb 2016

Last updated on: Feb 23, 2016, 00:00 IST

के.एस. तोमर, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, जो कि राज्य लोक सेवा आयोगों के राष्ट्रीय सम्मेलन की स्थाई समिति के अध्यक्ष भी है, ने आज नई दिल्ली में संध लोक सेवा आयोग एवं रक्षा मनोवैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान, भारत सरकार के सहयोग से करवाई जा रही दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर कहा कि देशभर के राज्यों के लोक सेवा आयोगों के नवनियुक्त सदस्यों के लिए साक्षात्कारों की प्रक्रियाओं के बारे में इस तरह की कार्यशाला का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जो भविष्य में माननीय सदस्यों को उन के कार्यों के निष्पादन में नवीनता, पारदर्षिता, जवाबदेही एवं निष्पक्षता आदि के गुणों का समावेश करवाएगा।श्री तोमर ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि नवनियुक्त सदस्य राज्य लोक सेवा आयोगों के अधीन विभिन्न पदों के लिए की जा रही भर्तियों के द्वारा अभ्यर्थियों के चयन में पारदर्षिता एवं निष्पक्षता के आधार पर, कार्यशाला में सुझाए तरीकों से अमली जामा पहनाने में सहायता मिलेगी क्योंकि सभी राज्यों के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के पदों के लिए जिन में मुख्यतः राज्य नौकरशाही, न्यायिक अधिकारी, महाविद्यालय स्तर के प्रवक्ता, चिकित्सक, अभियन्ता आदि पदों के लिए भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोगों के माध्यम से ही करवाई जाती हैं।

इस तरह की कार्यशाला के आयोजन के लिए श्री दीपक गुप्ता, अध्यक्ष, संध लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की पहल प्रशंसनीय है, क्योंकि उनका मानना है कि विभिन्न पदों पर केवल योग्य प्रार्थियों का ही चयन सुनिश्चित किया जाए, जिसके लिए सदस्यों की जानकारी के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण वांछनीय हैं। श्री तोमर ने कहा कि मैं पत्रकारिता के क्षेत्र से पिछले 35 वर्षों से कार्यरत रहा हॅ और मुझे अपने कार्यकाल में कई तरह के प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायधिशों, प्राचार्यो, चिकित्सकों, अभियन्ताओं और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न आयामों में साक्षात्कारों के अवसर प्राप्त हुए परन्तु उनकी भिन्नता चयन प्रक्रिया के साक्षात्कारों से पूरी तरह से अलग थी। प्रार्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन के लिए साक्षात्कारों की प्रक्रिया अपने आप में एक अति जटिल और सवेंदनशील कार्य है।हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के वर्तमान अध्यक्ष के नाते जो मेरा अनुभव रहा है उससे में कह सकता हॅू कि वही प्रार्थी विभिन्न पदों में चयनित किए जाएं, जो बुद्धिमान, प्रतिभाशाली एवं नए विचारों और दूरदर्शिता से भली प्रकार से सम्पूरित हों। आजकल की परिस्थितियों के मध्य यह महत्वपूर्ण होगा कि साक्षात्कार के दौरान प्रार्थी की प्रतिभा एवं बौद्धिक क्षमता को अवश्य ही अधिमान दिया जाए। स्वयं ज्ञान के प्रर्दशन को नकारा जाए। जब कभी भी आप चयन बोर्ड  की अध्यक्षता करते हों तो इस प्रकार के महत्वपूर्ण कारकों को आप सभी को अपने-अपने दिमाग में रखना अतिआवश्यक होना चाहिए। इस प्रक्रिया में यह भी देखा गया है कि साक्षात्कारकर्ता प्रार्थी को अपने ज्ञान का प्रदर्शन करवाने के लिए कठिन प्रश्न पूछने का प्रयास करता है, जिसके परिणामस्वरूप प्रार्थी धबराहट की स्थिति में पहुंच जाता है और परिणामस्वरूप उसे अपनी योग्यता के प्रदर्शन से वचिंत होना पड़ता है।दूसरा, साक्षात्कार के लिए उपयुक्त माहौल तैयार किया जाए और साक्षात्कार को स्नेहपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण तरीके से संचालित किया जाए। 

तृतीय, यह सुनिश्चित बनाया जाए कि साक्षात्कार के दौरान कोई भी प्रार्थी विचारों के स्वतन्त्र आदान-प्रदान के लिए किसी भाषा सम्बन्धी कोई कठिनाई न महसूस करे। मेरा अनुभव यह कहता है कि ग्रामीण क्षेत्रों से जो प्रार्थी सम्बन्ध रखते हैं उनकी प्रतिभा का मूल्यांकन शहर से सम्बन्ध रखने वाले प्रार्थियों से कम नहीं देखा गया है परन्तु उनमें संवाद की कमी के कारण आत्मविश्वास की कमी अवश्य देखी गई है। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए मैनें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में किसी भी साक्षात्कार से पहले प्रार्थियों से यह पूछना आरम्भ कर दिया है कि वे स्वयं बताएं उन्हें साक्षात्कार बोर्ड से हिन्दी या अग्रेंजी में से किस भाषा में संवाद करना होगा। आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि 80 से 90 प्रतिशत प्रार्थियों द्वारा हिन्दी भाषा में अपने को आरामदेय पाया है। अतः मेरा आप सभी को सुझाव रहेगा कि आप भी अपने-अपने लोक सेवा आयोगों में साक्षात्कारों के दौरान स्थानीय भाषाओं में सवांद के लिए प्रार्थियों को प्रेरित करें।चर्तुथ-साक्षात्कारों के दौरान साक्षात्कार बोर्ड का यह उत्तरदायित्व बन जाता है कि जब भी प्रार्थियों से कठिन प्रश्न पूछें जाएं तो उस समय उनमें जो आत्म विश्वास की कमी की स्थिति उत्पन्न होती है उससे उन्हें तुरन्त बाहर निकाला जाए ताकि वे नाकारात्मक स्थिति से तुरन्त वापिस लौट सकंे और अपनी योग्यता के प्रदर्शन को प्रभावी ढ़ग से पूरा कर सके।पाचंवा-प्रत्येक अध्यक्ष एवं सदस्य का प्रार्थी के चयन की उपयोगिता पर अलग-अलग विचार एवं तरीके हो सकते है परन्तु साक्षात्कारों के दौरान सर्वसम्मति का तरीका अति सुयोग्य एवं निष्पक्ष आंका गया है।छठा-यह अति आवश्यक है कि साक्षात्कारकर्ता स्वयं ज्ञान का भण्डार हो और वह अपने आप को हर तरह से नई जानकारियों से अवगत करवाता रहे। ऐसा न करने की स्थिति में उनकी प्रतिष्ठा को नीचा देखा जा सकता है।सांतवा-साक्षात्कारों के दौरान ऐसे भी विषय विशेषज्ञों से सामना करना पड़ता है, जो कि प्रार्थियों सेे विषय के कठिन प्रश्न पूछ कर उन्हें हतोत्साहित कर देते हैं ऐसी परिस्थितियों को बोर्ड के अध्यक्ष के नाते रोका जाना अतिआवश्यक है। यदि ऐसी कोशिशें रोकीं न जाएं तो साक्षात्कार का औचित्य नहीं के बराबर हो जाता है।अन्त में अति महत्वपूर्ण है कि हमें साक्षात्कारों की प्रक्रियाओं को बाहरी दबाब से मुक्त रखना होगा जोकि हमारा नैतिक कर्तव्य है ताकि योग्य प्रार्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जा सके।साथ में, श्री तोमर ने कहा कि संध लोक सेवा आयोग और रक्षा मनौवैज्ञानिक अनुसधंान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को इस तरह की कार्यशाला आयोजन के लिए जो सहयोग प्राप्त हुआ है उस के लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD