Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

बीएचयू मालवीय जी की दूरदर्शिता का परिचायक : नरेंद्र मोदी

	बीएचयू मालवीय जी की दूरदर्शिता का परिचायक : नरेंद्र मोदी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 22 Feb 2016

Last updated on: Feb 22, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शताब्दी दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की दूररदर्शिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का निर्माण उनकी दूरदर्शिता का साक्षात प्रमाण है। वाराणसी से सांसद मोदी ने कहा कि अंग्रेज भी पूरे भारत में विश्वविद्यालय खोल रहे थे, लेकिन उन्होंने केवल अपनी प्रेसीडेंसी में ही काम करवाए, लेकिन महामना ने इस स्थान को चुना। 

मोदी ने महामना द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय के विकास में योगदान निभाने वाले लोगों को नमन किया।उन्होंने दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह महामना और उनके बाद उन महापुरुषों की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि दुनिया के कोने-कोने में इस विश्वविद्यालय के छात्र इसका नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि बीएचयू भारत की विरासत है। मालवीय जी ने 100 साल पहले जो बीज बोया था, आज उसका फल देश को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को मिल रहा है। 

उन्होंने योग विधा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में योग नई चीज नहीं है। पहले भारत के योग को कोई तवज्जो नहीं देता था, लेकिन पिछले साल जब संयुक्त राष्ट्र ने योग दिवस को मान्यता दी, तब पूरी दुनिया को इसकी ताकत का पता चला।उपाधि वितरण करने के बाद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यह दीक्षांत समारोह है और आपको कभी ऐसा नहीं लगना चाहिए कि यह शिक्षांत समारोह है। मुझे तो लगता है कि दीक्षांत के बाद ही असली शिक्षा की शुरुआत होती है।"

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि डिग्री लेने के बाद दुनिया को संवारने के काम की शुरुआत होती है।उन्होंने युवाओं से नए विचार सामने लाने को कहा। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं को खत्म करने के लिए बहुत काम करना है। इस दिशा में युवाओं को ही आगे आकर काम करना होगा। इन्हीं में से कोई डॉक्टर, इंजीनियर, साहित्यकार और वैज्ञानिक बनेगा, जो देश और दुनिया की दशा और दिशा संवारेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। 

सोमवार सुबह वह काशी में सीरगोबर्धन स्थित संत रविदास के मंदिर पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर संत रविदास जयंती पर उन्हें याद करते हुए समाज के उत्थान के लिए उनके सराहनीय कार्यो का जिक्र किया।वाराणसी के सीरगोवर्धन में सोमवार को संत रविदास की 639वीं जयंती उत्सव में शामिल होने के लिए मोदी वाराणसी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रविदास मंदिर में बना प्रसाद भी ग्रहण किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात 10़.21 बजे वाराणसी बाबतपुर हवाईअड्डा पहुंचे। उन्होंने डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) स्थित गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD