Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज्ञान ज्योति गु्रप द्वारा कला व सभ्याचार की यादों को छोडता यूथ फेस्ट प्रतिभा 2016 का आयोजन

यूथ फेस्ट छात्र जीवन दौरान अंदरूनी प्रतिभाओं के प्रदर्शन के लिए अहम प्लेटफार्म-तेजिन्द्र सिंह सिद्धू

ज्ञान ज्योति गु्रप द्वारा कला व सभ्याचार की यादों को छोडता यूथ फेस्ट प्रतिभा 2016 का आयोजन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 18 Feb 2016

Last updated on: Feb 18, 2016, 00:00 IST

ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी, फेस 2, मोहाली द्वारा कला, सभ्याचार और तकनीक का सुमेल प्रतिभा- 2016 यूथ फेस्ट का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के लगभग 47 कालेजों के लगभग 1200 छात्रों ने विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया। इस सभ्याचारक व प्रबंधकीय फेस्ट में डांस, गायकी, रंगोली, महंदी, रोबोटिक्स मुकाबलों के अलावा मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी से संबंधित लगभग 16 कैटेगिरियों के मुकाबले करवाए गए। इस रोमांचित समागम का उद्घाटन तेजिन्द्र सिंह सिद्धू, सचिव, पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर आल इंडिया यूथ अकाली दल के वाईस प्रेसिडेंट राजा कंवरजोत सिंह मोहाली भी विशेष तौर पर मौजूद थे।इसके बाद ज्ञान ज्योति गु्रप के चेयरमैन जेएस बेदी ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ज्ञान ज्योति गु्रप के मिश्न व सिद्धांत बारे जानकारी दी। मुख्यातिथी श्री सिद्धू ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ऐसा खूबसूरत प्रोग्राम आयोजित करने के लिए मैनेजमेंट को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को इस तरह के प्रोग्रामों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्राम न सिर्फ छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए भी सहायक होते हैं। 

श्री सिद्धू ने छात्रत्रों के साथ अपनी कालेज लाईफ के तजुर्बे बांटते हुए उन्होंने बताया कि कालेज की लाईफ में जिन छात्रों ने खेल व सभ्याचारक गतीविधियों में भाग लेते हुए पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित किया वे बुलंदियां चूमते गए जबकि जिन्होंने कालेज लाईफ को सिर्फ मौज मस्ती का समय समझा आज वे संघर्ष भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।इसके बाद पूरे दिन के प्रोग्रामों में अलग अलग गतीविधियां जैसे गिद्दा, भांगड़ा, रंगोली, फेस पेंटिंग, डिबेट, क्विज व स्किट आदि पेश किए गए, जिनमें लगभग 1200 छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। इस सभ्याचरक फेस्ट को छात्रों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली।शाम के इनाम वितरण समागम की अध्यक्षता चेयरमैन जेएस बेदी ने की और विजयी छात्रों को इनाम वितरित किए। उन्होंने छात्रों द्वारा पेश किए गए प्रोग्रामों की प्रशंसा करते हुए छात्रों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को नसीहत दी कि जहां कालेज का जीवन बेहद खूबसूरत होता है वहीं उनके भविष्य निर्माण के लिए भी मील पत्थर जैसे होता है, जो भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। इस रंगारंग समागम की समाप्ती अगले वर्ष दोबारा मिलने के वायदे के साथ डायरेक्टर अनीत बेदी के धन्यवादी भाषण के साथ हुई।

 

Tags: Gian Jyoti Institute

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD