Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कृषि उपज का अत्याधिक मूल्य दिलाने में मैगा फूड पार्क सहायक -हरसिमरत कौर बादल

मेक इन इंडिया मुहिम में कृषि क्षेत्र विकास को नया प्रोत्साहन देगा ,पहले मैगा फूड पार्क का मध्यप्रदेश के पनवा में किया उदघाटन

हरसिमरत कौर बादल
हरसिमरत कौर बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पनवा , 14 Feb 2016

Last updated on: Feb 14, 2016, 00:00 IST

फूड प्रोसैसिंग क्षेत्र में विकास को एक नया प्रोत्साहन देने के उदेश्य से राज्यों में स्थापित किए जा रहे  मैगा फूड पार्कों के साथ जहां किसानों को कृषि उपज का वाजिब मूल्य मिल रहा है वहीं उपज की अत्याधिक कीमत से उद्यमियों को नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं और देश के नवयुवकों को रोज़गार भी मिल रहा है।मध्य प्रदेश के पनवा गांव /खडगो/ में राज्य के पहले  मैगा फूड पार्क के उद्घाटन अवसर पर इन विचारों का जिक्र  केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया। इस फूड पार्क को इंडस मैगा फूड पार्क प्राईवेट लिमिटड द्वारा चलाया जाना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य का दूसरा मैगा फूड पार्क देवास में लगने को भी स्वीकृति दे दी है जोकि आगामी दो वर्षों में तैयार हो जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह फूड पार्क 127.70 करोड़ रूपए की लागत से 53.78 एकड़ में स्थापित किया गया है। यहां तीन हजार मीट्रिक टन कोल्ड स्टोरेज, नौ हजार मीट्रिक टन खुश्क वेयर हाऊस और फलों व सब्जियों की प्रोसैसिंग के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

उन्होंने कहा कि इस फूड पार्क से कटाई के बाद फलों और सब्जियों के होने वाले नुकसान को आधुनिक सुविधाओं से बहुत कम किया जा सकेगा और बाकी फसलों को भी आसानी से संभाला जा सकेगा।  उन्होंने कहा कि इस फूड पार्क से मध्य प्रदेश फूड प्रोसैसिंग क्षेत्र में उन्नति की नई मंजि़लें फतेह करेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यह फूड पार्क प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में जहां 6 हजार से अधिक लोगों को रोज़गार देगा वहीं क्षेत्र के 25000-30000 किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री ने कहा कि  उनका मंत्रालय देश में फूड प्रोसैसिंग उद्योग की उन्नति के लिए बेहद यत्नशील है ताकि कृषि क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिल सके और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई मेक इन इंडिया मुहिम की कामयाबी में कृषि क्षेत्र देश के विकास को नए मुकाम पर पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि हमने फूड प्रोसैसिंग क्षेत्र में आधुनिक ढांचे की स्थापती के लिए नीति बना ली है और निजी निवेश को उत्साहित कर रहे हैं ताकि इस के द्वारा देश में  इस क्षेत्र को बढ़ाया जा सके जिससे किसानों से मंडी तक उपज के आने तक एक विधि द्वारा द्विपक्षीय मज़बूत नेटवर्क स्थापित किया जा सके।इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान, केन्द्रीय शहरी विकास और संसदीय मामले मंत्री एम वैंकेया नायडू, केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद सुभाष   पटे भी उपस्थित थे।

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD