Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

(पुक्का) द्वारा अनएडिड कालेजों की समस्याओं बारे राज्यपाल सोलंकी को करवाया अवगत, समस्याओं के समाधान के लिए दिया मैमोरंडम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Feb 2016

Last updated on: Feb 05, 2016, 00:00 IST

राज्य में अनएडिड कालेज इस समय फाईनेंशियल समस्याओं, सीटों व अन्य कई मुद्दों से जूझ रहे हैं, जिसके चलते भारत में शिक्षा के हब के तौर पर अपना पहचान कायम कर चुके पंजाब की शैक्षिक संस्थाएं बंद होने की कागार पर हैं। उक्त बातें पंजाब अनएडिड कालेजिस एसोसिएशन (पुक्का) के प्रेसिडेंट अंशु कटारिया द्वारा पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोलंकी से एक डेलिगेशन की अगवाई के दौरान व्यक्त किए।इस डेलिगेशन में प्रेसिडेंट अंशु कटारिया, डा गुरप्रीत सिंह महासचिव, सीए रेनू अरोड़ा ज्वाईंट सचिव, मानव दीवान ट्राईसिटी कोआर्डीनेटर शामिल थे। इस दौरान डेलिगेशन ने राज्यपाल सोलंकी को शैक्षिक संस्थाओं की हालत से अवगत करवाते हुए इसके तुरंत हल की मांग की। 

प्रेसिडेंट कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब भर में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, पालीटैक्निकल, आर्कीटैक्ट, फार्मेसी सहित अन्य विषियों में शिक्षा के स्रोत बन चुके लगभग 400 कालेज सरकार की कमजोर नीतियों के चलते बंद होने की कागार पर हैं।डा कटारिया के अनुसार सरकार द्वारा अभी तक 2014-15 व 2015-16 की दसवीं के बाद से मिलने वाली स्कालरशिप का एक भी पैसा रिलीज नहीं किया गया। डा गुरप्रीत सिंह महासचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के ओबीसी छात्रों के कल्याण के लिए दी जाने वाली करोड़ों रुपए की राशि भी जारी नहीं की गई। जबकि बिहार, हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्य संपूर्ण टयूशन फीस लगातार रिलीज कर रहे हैं। जिनका संपूर्ण बोझ प्राईवेट कालेजों के उपर आ गया है, अगर समय रहते उक्त समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भारी वित्तीय संकट के चलते पंजाब की लगभग 400 शिक्षा संस्थाएं बंद हो जाएंगे।

 

 

Tags: Kaptan Singh Solanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD