Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सीमा सुरक्षा बल अपनी शिष्‍टता और कर्तव्‍यों के लिए विख्‍यात है : किरेण रिजीजू

The Minister of State for Home Affairs, Shri Kiren Rijiju visiting the BOP Mahwa, in Amritsar on February 01, 2016.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Feb 2016

Last updated on: Feb 01, 2016, 00:00 IST

गृह राज्‍य मंत्री किरेण रिजीजू ने आज अमृतसर में बीओपी मेहवा का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान श्री किरेण ने अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा की स्थिति और वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्य प्रणाली की जानकारी ली। उन्‍होंने बीएसएफ के संचालनों और प्रशासनिक आवश्‍यकताओं को जानने के लिए बल के अधिकारियों और जवानों से वार्तालाप किया। श्री किरेण रिजीजू ने बीएसएफ के द्वारा किये जा रहे कठिन कार्य की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि बीएसएफ अपनी शिष्‍टता और कर्तव्‍यों के लिए विख्‍यात है। उन्‍होंने सीमावर्ती क्षेत्रों पर प्रभावी प्रभुत्‍व के लिए किसी भी प्रकार की बाधा को समाप्‍त करने में सरकार की हर संभव सहायता का भी आश्‍वासन दिया। श्री किरेण रिजीजू ने कहा कि अपने कर्तव्‍यों का निर्वाह करते हुए बीएसएफ के जवानों द्वारा सामना की जा रही कठिन चुनौतियों से वह पूरी तरह अवगत हैं और इस मामले में वह जवानों की कठिनाइयों को आसान बनाने के लिए सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने हेतु अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास करेंगे। 

बीओपी मेहवा की यात्रा से पूर्व श्री किरेण रिजीजू ने 31 जनवरी, 2016 को अटारी स्थित एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) का भी दौरा किया, जहां उन्‍होंने अटारी जांच चौकी पर कार्यरत अधिकारियों से वार्तालाप किया और उनकी कार्य प्रणालियों की विस्‍तृत रूप से जानकारी ली। एकीकृत जांच चौकी की यात्रा के बाद, श्री रिजीजू ने अटारी स्थित संयुक्‍त जांच चौकी का भी दौरा किया। उन्‍होंने भारत-पाकिस्‍तान की सीमा पर विश्‍व प्रसिद्ध बीटिंग द रिट्रीट समारोह का भी आनन्‍द उठाया। 

 

Tags: Kiren Rijiju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD