Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

बजट सत्र 2026 81 दिनों के बाद खत्म हुआ, संसद में 9 बिल पास हुए

बजट सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता लगभग 93 प्रतिशत और राज्यसभा की उत्पादकता लगभग 110 प्रतिशत रही

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Arjun Ram Meghwal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 18:39 IST

संसद का बजट सत्र 2026 बुधवार, 28 जनवरी, 2026 को शुरू हुआ। संसद के दोनों सदन शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए। इस बीच, दोनों सदनों को पहले शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 को अवकाश के लिए स्थगित किया गया और सोमवार, 9 मार्च, 2026 को पुनः शुरू किया गया ताकि विभाग से संबंधित स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों/विभागों से संबंधित अनुदान मांगों की जांच कर सकें और उन पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकें।

दोनों सदनों को 2 अप्रैल, 2026 को पुनः स्थगित किया गया और 16 अप्रैल, 2026 को आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए पुनः शुरू किया गया बजट सत्र के पहले भाग में लोकसभा और राज्यसभा दोनों की 13-13 बैठकें हुई। सत्र के दूसरे भाग में दोनों सदनों की 15-15 बैठकें हुई। सत्र के तीसरे भाग में लोकसभा और राज्यसभा दोनों की 3-3 बैठकें हुई। पूरे बजट सत्र के दौरान कुल 81 दिनों में 31 बैठकें हुई।

वर्ष का यह पहला सत्र होने के कारण, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 87(1) के अनुसार 28 जनवरी, 2026 को संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और सांसद श्री तेजस्वी सूर्या ने इसका समर्थन किया। लगातार व्यावधानों के कारण, लोकसभा में यह प्रस्ताव 18 घंटे के निर्धारित समय के मुकाबले केवल 2 घंटे 46 मिनट तक ही चला।

चर्चा में केवल 6 सदस्यों ने भाग लिया। राज्यसभा में यह प्रस्ताव सांसद श्री सी. सदानंदन मास्टर ने प्रस्तुत किया और सांसद डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी ने इसका समर्थन किया। राज्यसभा में यह प्रस्ताव 16 घंटे के निर्धारित समय के मुकाबले 17 घंटे 20 मिनट तक चला। 81 सदस्यों ने बहस में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में हुई बहस का उत्तर दिया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव 05.02.2026 को दोनों सदनों में पारित किए गए। रविवार, 1 फरवरी, 2026 को केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत किया गया। सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों में केंद्रीय बजट पर आम चर्चा हुई। लोकसभा में 12 घंटे 57 मिनट तक चर्चा हुई जिसमें 63 सदस्यों ने भाग लिया, जबकि राज्यसभा में 16 घंटे 30 मिनट तक चर्चा हुई जिसमें 97 सदस्यों ने भाग लिया।

डॉ. मोहम्मद जावेद ने 10 मार्च, 2026 को लोकसभा अध्यक्ष को उनके पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर दो दिनों (10 और 11 मार्च, 2026) तक चर्चा हुई, जिसमें लोकसभा में 12 घंटे 27 मिनट तक चर्चा हुई। इस चर्चा में 53 सदस्यों ने भाग लिया। अंततः प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया। सत्र के दूसरे भाग के दौरान, भारत संघ के वर्ष 2025-26 के अनुदान संबंधी पूरक मांगों का दूसरा और अंतिम बैच 13.03.2026 को लोकसभा में पारित किया गया।

उसके बाद संबंधित विनियोग विधेयक भी पारित किया गया। रेल मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुदान प्रस्तावों पर लोकसभा में चर्चा हुई और मतदान किया गया। अंत में, शेष मंत्रालयों/विभागों के अनुदान प्रस्तावों पर बुधवार, 18 मार्च, 2026 को सदन में मतदान हुआ। इसके बाद, संबंधित विनियोग विधेयक (संख्या 2) भी उसी दिन लोकसभा में प्रस्तुत किया गया, उस पर विचार किया गया और पारित किया गया।

25.03.2026 को वित्त विधेयक, 2026 को लोकसभा में पारित किया गया। राज्यसभा ने वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान संबंधी पूरक मांगों के दूसरे और अंतिम बैच से संबंधित विनियोग विधेयक को 17.03.2026 को लौटा दिया। राज्यसभा में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई।

राज्यसभा ने 27.03.2026 को वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार के अनुदान की मांगों से संबंधित विनियोग (संख्या 2) विधेयक और वित्त विधेयक, 2026 को लौटा दिया। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत के सामने मौजूद चुनौतियों के संबंध में 23.03.2026 को लोकसभा में और 24.03.2026 को राज्यसभा में बयान दिए।

सत्र के तीसरे भाग के दौरान, लोकसभा में संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 पेश किए गए, जिनका उद्देश्य क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन द्वारा लोकसभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करना था। संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक, 2026 को भारत के संविधान के अनुच्छेद 368(2) के अनुसार विचार के लिए आवश्यक बहुमत प्राप्त नहीं हो सका, इसलिए इस पर आगे कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 से संबंधित दो विधेयकों पर भी आगे कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस सत्र के दौरान लोकसभा में कुल 12 विधेयक और राज्यसभा में 1 विधेयक पेश किया गया। इनमें से 9 विधेयक लोकसभा द्वारा पारित किए गए, 9 विधेयक राज्यसभा द्वारा पारित/वापस भेजे गए और 1 विधेयक लोकसभा से वापस ले लिया गया।

संसद के दोनों सदनों ने कुल 9 विधेयक पारित किए। लोकसभा और राज्यसभा में पेश किए गए विधेयकों, दोनों सदनों की संयुक्त समिति को भेजे गए विधेयकों, लोकसभा द्वारा पारित विधेयकों, राज्यसभा द्वारा पारित/वापस भेजे गए विधेयकों, संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयकों और लोकसभा से वापस लिए गए विधेयकों की सूची अनुलग्नक में दी गई है। वर्ष 2026 के बजट सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता लगभग 93 प्रतिशत और राज्यसभा की उत्पादकता लगभग 110 प्रतिशत रही।

अनुलग्नक

विधायी कार्य

18वीं लोकसभा का 7वां सत्र और राज्यसभा का 270वां सत्र

लोकसभा में पेश किए गए विधेयक

वित्त विधेयक, 2026

औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

ट्रांसजेंडर व्यक्तिय (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक , 2026

विनियोग विधेयक, 2026

विनियोग (संख्या 2) विधेयक , 2026

कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026

संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक, 2026

केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026

परिसीमन विधेयक, 2026 

राज्यसभा में पेश विधेयक

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026

दोनों सदनों की संयुक्त समिति को भेजा गया विधेयक

कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026

लोकसभा से वापस ले लिया गया विधेयक

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2025, जैसा कि चयन समिति द्वारा रिपोर्ट किया गया है

लोकसभा में पारित विधेयक

औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

विनियोग विधेयक, 2026

विनियोग (संख्या 2) विधेयक , 2026

ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक , 2026

वित्त विधेयक, 2026

दिवालियापन एवं दिवालिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026

राज्यसभा में पारित विधेयक

औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

विनियोग विधेयक, 2026

ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026

विनियोग (संख्या 2) विधेयक , 2026

वित्त विधेयक, 2026

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026

दिवालियापन एवं दिवालिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026

संसद के दोनों सदनों में पारित विधेयक

औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

विनियोग विधेयक, 2026

ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026

विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026

वित्त विधेयक, 2026

दिवालियापन एवं दिवालिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026

जन विश्वास ( प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Arjun Ram Meghwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD