Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

चुनाव आयोग पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, खड़गे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Nirmala Sitharaman, BJP, Bharatiya Janata Party, Kiren Rijiju, Arjun Ram Meghwal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 15:35 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। खड़गे के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्ष पर आक्रामक है। इस बीच इस मुद्दे को लेकर भाजपा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग पहुंचा और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे। चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे लोग बहुत दुखी और गुस्से में आयोग के पास गए थे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर राजनीतिक दल चुनाव आयोग के पास चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों को लेकर जाते हैं, लेकिन इस बार मामला अलग है, क्योंकि यह सीधे-सीधे देश के प्रधानमंत्री के सम्मान से जुड़ा हुआ है।

रिजिजू ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, वह बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने इसे सिर्फ भाजपा का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश और लोकतंत्र का मुद्दा बताया। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री सिर्फ किसी एक पार्टी के नहीं होते, बल्कि पूरे देश के होते हैं और उनका सम्मान पूरे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा पहले भी प्रधानमंत्री के खिलाफ कई बार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। भाजपा का कहना है कि यह एक पैटर्न बन चुका है और अब इसमें और गिरावट आई है। भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही यह भी मांग रखी गई कि मल्लिकार्जुन खड़गे को देश से माफी मांगनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने की हिम्मत न करे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने उन्हें आश्वस्त किया है कि मामले में उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के सामने इसलिए आया, क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष ने एक चुनावी राज्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के फैसले का अपमान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करती रही है और इसमें कोई सुधार नहीं दिखता। उनके अनुसार, यह व्यवहार लोकतंत्र की मर्यादाओं को कमजोर करता है और चुनावी माहौल को भी खराब करता है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , BJP , Bharatiya Janata Party , Kiren Rijiju , Arjun Ram Meghwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD