Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौसेना के कमांडरों को नई दिल्ली में संबोधित किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 May 2018

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौसेना कमांडरों के द्विवार्षिक सम्मेलन के पहले संस्करण का आज उद्घाटन किया। नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नौसेना देश के समुद्री क्षेत्र की प्रतिबद्धता के साथ रक्षा कर रही है। नौसेना का काम करने का तरीका बेहद पेशेवर है। रक्षा मंत्री ने नौसेना द्वारा समुद्री क्षेत्र में जहाज, पनडुब्बी और एअरक्राफ्ट तैनात करने के तौर तरीकों पर संतोष व्यक्त किया श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि नौसेना का समुद्री बेड़ा, तस्करी, राहत एवं बचाव कार्य के समय प्रभावशाली भूमिका के लिए खुद को और बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि नौसेना के त्वरित कार्यवाही के प्रयासों के परिणाम दिखाई देने लगे हैं। भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ महीनों में हिंद महासागर क्षेत्र में विपदा के समय त्वरित कार्रवाई का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने श्रीलंका में बाढ़ तथा बांग्लादेश और म्याँमार में समुद्री तूफान के बाद प्रभावी भूमिका निभाई है। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेरा ऐसा मानना है कि एक राष्ट्र के तौर सच्चे अर्थों में तब तक आत्मनिर्भर नही बन सकते जब तक हम खुद हथियार और रक्षा प्रणालियां विकसित नही करते। इस मामले में भारतीय नौसेना की भूमिका सरहानीय है क्योंकि वह व्यापक स्तर पर शोध और विकास के स्तर पर विभिन्न एजंसियों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। रक्षा मंत्री ने स्वदेशीकरण पर जोर देते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि जहाज निर्माण से जुड़ी 32 हजार करोड़ से अधिक की निविदा जारी हो चुकी है और अनुबंध का कार्य अंतिम चरण में है। रक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्वदेशी जहाज निर्माण उद्योग और प्रगति करेगा तथा भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा कमांडरों के साथ बातचीत में रक्षा मंत्री ने नौसेना के डिजीटलीकरण के प्रयासों की सराहना की। अपने संबोधन के समापन में श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जोर देते हुए कहा कि हमारे समुद्री क्षेत्र का सीधा संबंध देश के आर्थिक विकास से है जोकि बिना मजबूत नौसेना के संभव नही हैं। उन्होंने कहा कि नौसेना को कोष के स्तर पर कोई कमी नही होने दी जाएगी।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Subhash Bhamre , MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD