Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव करने वालों के लिए दया नहीं : एम. वेंकैया नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 16 Dec 2017

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को यहां कहा कि जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव करने वालों पर कोई दया नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों के साथ उनकी जाति जोड़ने की प्रवृत्ति पर खेद प्रकट किया। उपराष्ट्रपति यहां 'इंडिया आईडिया कॉन्क्लेव' के पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'हिन्दू' शब्द का संकीर्ण धार्मिक लक्ष्यार्थ निकालते हैं।नायडू ने कहा, "जाति, धर्म, क्षेत्र, लिंग, और आस्था के आधार पर भेदभाव बिल्कुल नहीं होना चाहिए।यह भारतीय परंपरा नहीं है।"उन्होंने कहा कि इन बातों में संलिप्त लोगों की पहचान हो और कानून को इस संबंध में अपना काम करना चाहिए। समाज को भी इसके लिए एकजुटता दिखानी चाहिए।नायडू ने कहा, "राजनीति के कारण हमारे तंत्र में कमजोरी है। आपको उस प्रकाश डालना चाहिए और उसे समाप्त करना चाहिए, लेकिन कभी-कभी लोग अपनी बहादुरी दिखाने के लिए भी ऐसा करते हैं।" उन्होंने कहा कि भेदभाव की बातों को सनसनी कहानियों की तरह नहीं लेकर उस तत्व को अलग-थगल छोड़ देना चाहिए और उसके साथ कोई दयाभाव नहीं दिखाना चाहिए।नायडू ने कहा कि मीडिया कभी-कभी इसे सनसनी बनाकर परोसता है, जिससे राष्ट्रहित को खतरा पहुंचता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और इसमें कोई दया नहीं दिखानी चाहिए, अन्यथा इससे सभ्यता नष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वेद में भी समानता, सार्वभौम शांति, सहिष्णुता, अहिंसा, कल्याण और बंधुत्व की चर्चा है। वेद में कोई उत्तम या अधम नहीं है।नायडू ने कहा कि भारतीयता और हिंदुत्व एक ही बात है, इसलिए शब्दावली कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए। 

 

Tags: Venkaiah Naidu , Manohar Parrikar , Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD