Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का पहला रेस्तरां 'गढ़ कलेवा'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 26 Jan 2016

Last updated on: Jan 26, 2016, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से राजधानी रायपुर में एक रेस्तरां की व्यवस्था की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पारपंरिक व्यंजनों का आस्वादन किया जा सकता है। इसे 'गढ़ कलेवा' नाम दिया गया है। शुरुआती दौर में प्रदेश के प्रमुख पारंपरिक व्यंजन न्यूनतम दर पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं छग की संस्कृति में रचे-बसे ठेठरी, खुरमी, चीला, मुठिया, अंगाकर रोटी, बफौरी, चउसेला जैसे तीन दर्जन से भी अधिक पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ी परिवेश उपलब्ध कराने के लिए परिसर में लकड़ियों की आकर्षक कलाकृतियां भी बनाई गई हैं और दीवारों की भित्तिचित्र के माध्यम से सजावट की गई है।संस्कृति विभाग के संचालक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि 'गढ़ कलेवा' एक प्रयास है उस संकल्प का, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की समेकित सांस्कृतिक विरासत के विविध पक्षों का संरक्षण, संवर्धन और उन्नयन शामिल हैं। 

उन्होंने कहा, "राज्य की परंपराओं में अज्ञात समय से विद्यमान और प्रवाहमान विविध आयाम, हमारी धरोहर के वे सुनहरे पन्ने हैं, जिन्होंने हमें गौरव के साथ, उल्लास, उत्साहमय जीवन जीने के लिए उत्प्रेरित किया है और हमारे लिए प्रकाशमान पथ का सृजन किया है।"चतुर्वेदी ने कहा कि देश के कई राज्यों में पारंपरिक व्यंजनों के आस्वादन को प्रोत्साहित करने के लिए निजी व्यवसायियों द्वारा उद्यम के रूप में कार्य किया जा रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका अभाव सा रहा है। इसे ध्यान में रखकर संस्कृति संचालनालय द्वारा गढ़ कलेवा के माध्यम से पारपंरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आस्वादन अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी गढ़ कलेवा में लगभग तीन दर्जन छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कालांतर में आइटम बढ़ाने के साथ मध्याह्न् तथा रात्रि में भोजन की उपलब्धता के प्रयास भी किए जाएंगे।

चतुर्वेदी ने बताया कि गढ़ कलेवा में जलपान में शामिल चाउर पिसान के चीला, बेसन के चीला, फरा, मुठिया, धुसका रोटी, वेज मिक्स धुसका, अंगाकर रोटी, पातर रोटी, बफौरी सादा और मिक्स, चउंसेला आदि परोसा जाएगा। इसके अलावा मिठाइयों में बबरा, देहरउरी, मालपुआ, दूधफरा, अईरसा, ठेठरी, खुरमी, बिड़िया, पिड़िया, पपची, पूरन लाडू, करी लाडू, बूंदी लाडू, पर्रा लाडू, खाजा, कोचई पपची आदि परोसा जाएगा।चतुर्वेदी ने कहा कि गढ़ कलेवा का एक अति महत्वपूर्ण पक्ष है इसका परिसर, जिसे ठेठ छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश के रूप में तैयार किया गया है। इसकी साज-सज्जा और जनसुविधाएं सभी कुछ छत्तीसगढ़ ग्रामीण जीवन का आनंद उपलब्ध कराने की क्षमता रखते हैं।

 

Tags: FOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD