Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

जम्मू में 3-4 दिनों तक रहेगी सर्दी, कोहरे की मार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू/श्रीनगर , 22 Jan 2016

Last updated on: Jan 22, 2016, 00:00 IST

जम्मू में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी कोहरा रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक कोहरे का असर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जम्मू शहर में अगले तीन-चार दिनों तक कोहरा व सर्द मौसम बना रहेगा। तीन-चार दिन के बाद मौसम में सुधार आना शुरू होगा।अधिकारी ने कहा कि जम्मू शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू क्षेत्र के कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, बटोत में 1.5 डिग्री, बनिहाल में 6.8 डिग्री व उधमपुर में 1.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। 

भदरवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"कश्मीर घाटी स्थित श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 6.9 डिग्री व गुलमार्ग में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।वहीं, लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.2 डिग्री और करगिल कस्बे में शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।अधिकारी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम सर्द और शुष्क रहने के आसार हैं।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD