Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

खेलों पर व्यय हो रहे दो करोड़ 42 लाख होंगे व्यय : लखनपाल

हमीरपुर में राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 24 Sep 2013

Last updated on: Sep 24, 2013, 00:00 IST

ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए पाइका के तहत राज्य सरकार चालू वित वर्ष में दो करोड़ 42 लाख की राशि व्यय कर रही है ताकि ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत लखनपाल ने हमीरपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ब्वायज ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैपियनशिप का उद्घाटन करने के उपरांत दी।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं अत्यंत जरूरी हैं तथा युवाओं को भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों से जीवन में जुझारूपन, अनुशासन तथा शारीरिक विकास सुनिश्चित होता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर विभिन्न गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बाक्सिंग एक रोमांचकारी खेल है तथा इसको बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा ताकि अन्य खेलों की तरह बाक्सिंग में भी हिमाचल के खिलाड़ी विश्व में अपना नाम चमका सकें।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि हमीरपुर में राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बाक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की गई तथा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधी से बाक्सिंग एसोसिएशन को 21 हजार की राशि देने की स्वीकृति प्रदान की गई।इससे पहले बाक्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरूण ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बाक्सिंग चैंपियनशिप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाक्सिंग एसोसिएशन की ओर से मुख्यातिथि मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत लखनपाल, केसीसीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, केसीसीबी के निदेशक अनिल वर्मा, सुमन भारती को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा, बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शांडिल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राकेश रानी, हिमफेड के डायरेक्टर आरसी डोगरा, सचिव अजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: inder dutt lakhanpal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD