एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य एवं फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राममेहर शर्मा के नेत्र्तव में आज एयरफोर्स के शहीद गरुड़ कमांडो गुरसेवक सिंह गरनाला के पिता सुच्चा सिंह,माता व पत्नी जसप्रीत कौर को दोशाला व भारत माता की तस्वीर देकर सम्मानित किया और फ्रंट के तमाम पदाधिकारियों ने शहीद के माता-पिता के पांव छूकर आशीर्वाद लिया और शहीद की माँ को भारत माता बताया और कहा की हम सब उसके गुरसेवक है और उनके मान-सम्मान के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी को तैयार है l वीरेश शांडिल्य ने कहा गुरसेवक सिंह गरनाला देश के पहले देश के ऐसे गरुड़ कमांडो है जो पठानकोट में शहीद हुए है उन्होंने कहा इनकी कुर्बानी को पूरा देश नमन करता है l वाही फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंचकूला निवासी राममेहर शर्मा ने जारी प्रेस ब्यान में कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री गुरसेवक सिंह के परिजनों को 20 लाख नहीं बल्कि केरल सरकार की तरह 50 लाख दें और केंद्र से वह तमाम सुविधाएं शहीद के परिजनों को उपलब्ध करवाएं जो कारगिल के समय में शहीदों को मिली जिनमे परिवार को गैंस एजेंसी व पेट्रोल पंप और वही हरियाणा सरकार केंद्र से पठानकोट में शहीद हुए तमाम शहीदों को एक-एक करोड़ की राशि उपलब्ध करवाए और हरियाणा सरकार केरल सरकार हिमाचल सरकार पंजाब सरकार इन तमाम शहीदों के परिजनों को नौकरी प्रदान करे l फ्रंट के प्रवक्ता राममेहर शर्मा ने कहा की जल्द ही एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य जल्द ही देश के गृहमंत्री व रक्षामंत्री को मिलकर शहीद को एक करोड़ की राशि व गैंस एजेसी दिलवाने के लिए मांग करेंगे इसके लिए समय मांग लिया गया है l शहीद के परिजनों को सम्मानित करने के वक़्त फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेत्र्तव में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के पंजाब के अध्यक्ष मनीष पासी,पंजाब के प्रभारी एवं हरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर,फ्रंट के रोपड़ के प्रधान सचिन राणा,फ्रंट के जिला रोपड़ के प्रभारी रमेश अरोड़ा,हिमाचल के प्रधान राजकुमार अग्रवाल,यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल,विकास शर्मा मौजूद थे l वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मांग की गुरु श्रीहरिकृष्ण साहिब की धरती श्री पंजोखरा साहिब में शहीद गुरसेवक सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज खोला जाए l