Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत-ए ने वेस्टइंडीज-ए को 93 से हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बेंगलुरू , 21 Sep 2013

Last updated on: Sep 21, 2013, 00:00 IST

राहुल शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी (23/5) और कप्तान युवराज सिंह (52) के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत-ए टीम ने शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए एकमात्र अनाधिकारिक ट्वेंटी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज-ए को 93 रनों के भारी अंतर से मात दे दी। भारत-ए से मिले 215 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज-ए की पूरी टीम 16.2 ओवरों में 121 रन बनाकर धराशायी हो गई।वेस्टइंडीज-ए के लिए सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर (32) ने सबसे बड़ी पारी खेली और विकेटकीपर डेवोन थॉमस (21) ने भी कुछ संघर्ष करने का प्रयास किया। लेकिन बड़े स्कोर का दबाव वेस्टइंडीज-ए के बल्लेबाजों पर इस कदर हावी रहा कि कप्तान किरन पावेल (8) सहित पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

वेस्टइंडीज-ए के लिए थॉमस और एश्ले नर्स (16) ने सातवें विकेट के लिए खेलते हुए सबसे बड़ी साझेदारी निभाई, जबकि पहले ओवर में सर्वाधिक 19 रन आए।भारत-ए के लिए शर्मा ने पांच, जबकि युवराज सिंह और विनय कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए।इससे पहले भारत-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 214 रन बनाए। युवराज के अलावा रोबिन उथप्पा ने 35, उन्मुक्त चंद ने 47, केदार जाधव ने 42 और सुमीत नरवाल ने नाबाद 18 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल ने 45 रन देकर चार विकेट लिए लेकिन वह भारतीय बल्लेबाजों की रन गति पर रोक नहीं लगा सके। उन्होंने चार ओवरों में 45 रन खर्च किए। इसी तरह रांसफोर्ड बीटन के चार ओवरों में 58 रन बने।उथप्पा ने 21 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका लगाया जबकि चंद ने 29 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े।इस श्रृंखला में शानदार फार्म में चल रहे युवराज ने 35 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए। जाधव ने 21 गेंदों की तेज पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े। नरवाल सात गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर नाबाद लौटे।

 

Tags: sports

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD